सरायकेला : सरायकेला-खरसावां जिले के कांड्रा थाना क्षेत्र के पदमपुर टोल मोड़ पर सोमवार को सड़क दुर्घटना में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. घायल महिला की पहचान रघुनाथपुर निवासी प्रतिमा पात्रो के रूप में हुई है. घटना के बाद स्थानीय राहगीरों की मदद से उन्हें तत्काल इलाज के लिए (टीएमएच) भेजा गया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, प्रतिमा पात्रो पैदल स्कूल जा रही थीं. इसी दौरान सामने से आ रहे कंटेनर (संख्या यूपी 70 क्यूटी 9936) ने मोड़ पर घूमने के दौरान बाईं ओर से उन्हें टक्कर मार दी. टक्कर लगते ही महिला सड़क पर गिर पड़ीं. (नीचे भी पढ़ें)
हादसे में उनके सिर पर गंभीर चोट आई और कान से खून निकलने लगा. महिला की हालत गंभीर देख राहगीरों ने पदमपुर टोल पर खड़े एंबुलेंस की मदद से उन्हें तत्काल टीएमएच पहुंचाया. घटना की सूचना मिलने पर कांड्रा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कंटेनर को अपने कब्जे में ले लिया. पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच करते हुए आगे की कार्रवाई में जुटी है.





