क्राइस्टचर्च: क्राइस्टचर्च में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए पहले टी-20 में भारत ने कीवी को पटकनी दे दी है. टॉस जीतने के बाद भारत ने क्षेत्ररक्षण का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की टीम ने 20 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 225 रन का स्कोर खड़ा किया. ग्लेन फिलिप्स ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 82 रन बनाए. मयंक यादव,अर्शदीप व अक्षर पटेल को एक एक विकेट मिला,जबकि एक खिलाड़ी रन आउट हुआ. (नीचे भी पढ़े)
भारत की ओर सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन अर्धशतक जमाया. भारत की ओर से नमन धीर ने 15 गेंदों में 42 रन ठोक कर भारत को चार विकेट से जीत दिला दी. कीवी की ओर से सैंटनर व माईकल ब्रेसवेल ने दो दो विकेट झटके. जबकि लॉकी फर्ग्यूसन व एडम मिल्ने ने एक एक खिलाड़ियों को पवेलियन भेजा.








