चाकुलिया: पूर्वी सिंहभूम भाजपा ग्रामीण जिला अध्यक्ष सत्या तिवारी के निर्देश पर शुक्रवार को मंडल अध्यक्ष महादेव महतो ने मंडल कमेटी का विस्तार किया है. इस संबंध में मंडल अध्यक्ष ने बताया कि कमेटी ने नये सदस्यों को पदभार दिया गया है और सभी पदाधिकारी पार्टी की नीति सिद्धांतों पर चलकर क्षेत्र में संगठन को मजबूत बनाने का काम करेंगे और केन्द्र सरकार द्वारा चलाई जा रही विकास योजनाओं को जन जन तक पहुंचाकर लोगों को लाभान्वित कर संगठन से जोड़ने का काम करेंगे. (नीचे भी पढ़े)
कहा की उपाध्यक्ष अरूण महतो, चंडी मुंडा, तपन बेरा, मनिन्द्र नाथ महतो, महामंत्री उत्तम मुर्मू, तुषार बेरा, मंत्री तपन नायेक, पार्थो सारथी महतो, परिमल दास, कोषाध्यक्ष मिंटू नंदी, मीडिया प्रभारी सौरभ मल्लिक, सोशल मीडिया प्रभारी मुन्ना भारती, आईटी सेल प्रभारी ओमप्रकाश कुशवाहा, कार्यालय प्रभारी बनमाली दास को बनाया गया है.





