चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड की सरडीहा पंचायत के सरडीहा गांव में रविवार को कोजागरी लक्ष्मी पूजा के अवसर पर सार्वजनिक लक्ष्मी पूजा कमेटी द्वारा मां लक्ष्मी की मूर्ति स्थापित कर श्रद्धा पूर्वक पूजा अर्चना की गई. पूजा के पूर्व गांव की महिला और पुरूषों द्वारा कलश यात्रा निकाली गई. कलश यात्रा में शामिल लोग मां लक्ष्मी की जयकारे लगे रहें थे. लक्ष्मी पूजा के आयोजन से गांव के लोग मां लक्ष्मी की भक्ति में डूबे हैं. पूजा को लेकर गांव में उत्साह का माहौल है. (नीचे भी पढ़े)

शाम में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. पूजा को सफल बनाने में किशोर राणा,देवाशीष राणा,स्वपन राणा,लोकेश दास,अनुप गिरी,राबिन राणा,हेमंत नायेक,मदन राउत समेत अन्य जुटे हुए हैं. वहीं प्रखंड के विभिन्न गांव में भी मां लक्ष्मी की पूजा श्रद्धा पूर्वक की गई.





