जमशेदपुर : केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी जमशेदपुर के संक्षिप्त दौरे पर पहुंचे. उनका यहां पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया. जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो, विधायक पूर्णिमा साहू, भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव सिन्हा, भाजपा नेता एवं पूर्व खादी बोर्ड सदस्य कुलवंत सिंह बंटी समेत कई नेताओं ने उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया. इस अवसर पर उन्होंने पुष्पगुच्छ भेंट कर मंत्री अन्नपूर्णा देवी के प्रति सम्मान व्यक्त किया. कुलवंत सिंह बंटी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का मूल मंत्र ‘राष्ट्र प्रथम, संगठन सर्वोपरि और जनसेवा’ है. पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता इसी विचारधारा से प्रेरित होकर समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने के संकल्प के साथ कार्य करता है. (नीचे भी पढ़ें)
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार महिला सशक्तिकरण, बाल कल्याण और समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान को प्राथमिकता दे रही है. महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने तथा बच्चों के सुरक्षित और उज्ज्वल भविष्य के लिए किए जा रहे प्रयास विकसित भारत के संकल्प को मजबूती प्रदान करते हैं. कुलवंत सिंह बंटी ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की मजबूती, जनकल्याण और राष्ट्र निर्माण के प्रति प्रतिबद्ध है. केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी का आगमन कार्यकर्ताओं के लिए उत्साह का अवसर है. इस दौरान केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने पार्टी के नेताओं के साथ मुलाकात की.







