रांची: राजधानी रांची में शनिवार को झारखंड प्रदेश भाजपा कार्यसमिति की आयोजित दो दिवसीय बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन पहुंचे और कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाया. उन्होंने झारखंड में फिर से भाजपा को सत्ता में लाने के लिए मिशन मोड में जुटने का आह्लान किया. उन्होंने कहा कि झारखंड से उनका गहरा रिश्ता रहा है. कहा का शिक्षा के दौरान उन्होंने काफी समय यहां बिताया है. यहां से उनका भावनात्मक जुड़ाव रहा है. नये उत्साह के साथ भाजपा को मजबूत करने के लिए संगठन हित में कार्य करने का कार्यकर्ताओं से आह्वान किया. पंचायत से लेकर संसद तक भगवा लहराने के लक्ष्य के साथ कार्यकर्ता जनता के बीच जाए. प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में निर्धारित मुद्दों को जन जन तक पहुंचाएं. (नीचे भी पढ़े)

साथ ही साथ राज्य सरकार की विफलताओं को उजागर करें. उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने हमेशा संघर्ष किया है और आगे भी करते रहेंगे. झारखंड के कार्यकर्ता जिस दिन अपना लक्ष्य प्राप्ति की ओर अग्रसर हो जाएंगे, उसी दिन से राज्य में भाजपा की सरकार बनाने का रास्ता साफ हो जाएगा. उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को एक बात का ध्यान रखना होगा कि व्यक्तिगत स्वार्थ से ऊपर उठकर संगठन और जनता के हित में काम करना होगा. राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि देश में भाजपा का विस्तार हो रहा है. पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृ्त्व में केंद्र सरकार की योजनाओं की स्वीकार्यता बढ़ी है. इन योजनाओं और उनके लाभों की जानकारी झारखंड के लोगों तक भी पहुंचानी होगी. (नीचे भी पढ़े)

उन्होंने कहा कि संयुक्त बिहार के समय से ही झारखंड क्षेत्र भाजपा के लिए मजबूत रहा है. यहां के कार्यकर्ताओं में संघर्ष करने की क्षमता है. जिस दिन वे पूरी ताकत से कमर कस लेंगे, उस दिन झारखंड में भाजपा को सत्ता में आने से कोई नहीं रोक सकेगा.राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पश्चिम बंगाल और बिहार का उदाहरण देते हुए कहा कि भाजपा के कार्यकर्ताओं ने कठिन परिस्थितियों में भी संघर्ष करना नहीं छोड़ा. पश्चिम बंगाल में पार्टी के विस्तार के लिए कार्यकर्ताओं ने बड़ी कीमत चुकायी. कई लोगों ने अपने परिवार और सम्मान को खोया, लेकिन संकल्प से पीछे नहीं हटे. बिहार में भी पार्टी ने संघर्ष के बल पर अपनी स्थिति मजबूत की. (नीचे भी पढ़े)

उन्होंने कहा कि झारखंड को भाजपा के पक्ष में खड़ा करना अब कार्यकर्ताओं का मिशन होना चाहिए. इसके लिए पूरी ताकत और समर्पण के साथ काम करने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि पार्टी के पास विचारधारा और संगठन की ताकत है. केंद्र सरकार की योजनाओं के माध्यम से जनता के बीच काम करने के अवसर भी हैं. कार्यकर्ताओं को इन अवसरों का लाभ उठाना चाहिए. भाजपा का लक्ष्य पंचायत से लेकर संसद तक अपनी विचारधारा और जनसमर्थन को मजबूत करना है.






