• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Saturday, October 24, 2026
23 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

jharkhand bjp working committee meeting : भाजपा झारखंड प्रदेश कार्यसमिति में “विश्व पटल पर उभरता भारत : सेवा एवं नेतृत्व के 25 वर्ष” नामक शीर्षक वाला राजनीतिक प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने प्रस्ताव को पटल पर रखा, मंत्री अन्नपूर्णा देवी और सांसद विद्युतवरण महतो ने किया अनुमोदन

October 24, 2026
in खबर
0
jharkhand bjp working committee meeting : भाजपा झारखंड प्रदेश कार्यसमिति में “विश्व पटल पर उभरता भारत : सेवा एवं नेतृत्व के 25 वर्ष” नामक शीर्षक वाला राजनीतिक प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने प्रस्ताव को पटल पर रखा, मंत्री अन्नपूर्णा देवी और सांसद विद्युतवरण महतो ने किया अनुमोदन
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

रांची : भारतीय जनता पार्टी, झारखंड प्रदेश की दो दिवसीय कार्यसमिति बैठक के द्वितीय सत्र में विश्व पटल पर उभरता भारत : सेवा एवं नेतृत्व के 25 वर्ष शीर्षक से प्रस्तावित राजनीतिक प्रस्ताव 01 को पटल पर रखा गया. झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता अर्जुन मुंडा ने राजनीतिक प्रस्ताव प्रस्तुत किया. जबकि राजनीतिक प्रस्ताव का केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी तथा सांसद विद्युतवरण महतो द्वारा अनुमोदन किया गया. इसके पश्चात कार्यसमिति बैठक में उपस्थित प्रदेश पदाधिकारियों, सांसदों, विधायकों, पूर्व मुख्यमंत्रियों, पूर्व सांसदों, पूर्व विधायकों एवं कार्यसमिति के सदस्यों ने एक स्वर में प्रस्ताव का समर्थन करते हुए इसे सर्वसम्मति से पारित किया. इस प्रस्ताव के शीर्षक के माध्यम से सेवा, नेतृत्व और वैश्विक पटल पर भारत के उभार के 25 वर्षों की यात्रा को रेखांकित किया गया है. राजनीतिक प्रस्ताव प्रस्तुत करते हुए अर्जुन मुंडा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष सेवा, सुशासन और राष्ट्रनिर्माण के प्रति अटूट प्रतिबद्धता के प्रतीक हैं. 7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में जिम्मेदारी संभालने से लेकर देश के प्रधानमंत्री के रूप में नेतृत्व करने तक की उनकी यात्रा देश के लिए प्रेरणादायी है. उनके नेतृत्व में भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा, आर्थिक एवं सामरिक शक्ति और अंतरराष्ट्रीय प्रभाव में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है. (नीचे भी पढ़ें)

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का विकसित भारत-2047 का संकल्प तभी पूरा होगा, जब प्रत्येक राज्य विकसित भारत के निर्माण में प्रभावी भूमिका निभाएगा. अर्जुन मुंडा ने प्रस्ताव में केंद्र सरकार की गरीब कल्याण योजनाओं, महिला सशक्तिकरण, राष्ट्रीय सुरक्षा, बुनियादी ढांचे के विस्तार, डिजिटल विकास और किसानों, युवाओं एवं वंचित वर्गों के कल्याण के लिए किए गए कार्यों का उल्लेख किया. उन्होंने नारी शक्ति वंदन अधिनियम, श्रीराम मंदिर निर्माण, नई शिक्षा नीति तथा नक्सलवाद के विरुद्ध कार्रवाई को भी महत्वपूर्ण कदम बताया. श्री मुंडा ने कहा कि भाजपा ने जनजातीय समाज के सम्मान, सांस्कृतिक संरक्षण और विकास को प्राथमिकता दी है. भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस घोषित करने, पीएम के उलिहातू दौरे, रांची में स्वतंत्रता सेनानी संग्रहालय के निर्माण, पीएम-जनमन, धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान तथा एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों के विस्तार जैसे प्रयासों का उल्लेख करते हुए उन्होंने जनजातीय नायकों की विरासत को राष्ट्रीय पहचान देने का उल्लेखनीय पहल बतलाया. (नीचे भी पढ़ें)

उन्होंने झारखंड के प्रति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विशेष लगाव का उल्लेख करते हुए कहा कि आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना का शुभारंभ रांची से होना राज्य के लिए महत्वपूर्ण अवसर था. देवघर एम्स, देवघर हवाई अड्डा, सिंदरी उर्वरक कारखाने का पुनरुद्धार, सड़क एवं रेल नेटवर्क का विस्तार, प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, जल जीवन मिशन, गरीब कल्याण अन्न योजना और किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं ने राज्य में विकास के नए अवसर उपलब्ध कराए हैं. उन्होंने खनन प्रभावित क्षेत्रों के विकास के लिए जिला खनिज फाउंडेशन के माध्यम से उपलब्ध कराए गए संसाधनों का भी उल्लेख किया. राजनीतिक प्रस्ताव में अर्जुन मुंडा ने झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार पर राज्य को विकास की पटरी से उतारने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि झारखंड के प्राकृतिक संसाधनों का उपयोग राज्य की खुशहाली, रोजगार सृजन और जनकल्याण के लिए होना चाहिए. प्रस्ताव में कांग्रेस एवं अन्य विपक्षी दलों की एसआईआर संबंधी राजनीति की आलोचना करते हुए संवैधानिक संस्थाओं के प्रति विश्वास बनाए रखने की बात कही गई. साथ ही प्रस्ताव में पश्चिम बंगाल, दिल्ली, ओडिशा, असम और बिहार में भाजपा को मिले जनसमर्थन के लिए मतदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया गया. अंत में कार्यसमिति ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सार्वजनिक जीवन में 25 वर्षों की जनसेवा पूर्ण करने पर बधाई देते हुए उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की. साथ ही विकसित भारत-2047 के लक्ष्य को साकार करने, विकसित झारखंड के निर्माण, सुशासन, भ्रष्टाचार के विरुद्ध संघर्ष, राष्ट्रीय एकता और सामाजिक समरसता को मजबूत करने का संकल्प लिया गया. (नीचे भी पढ़ें)

राष्ट्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने राजनीतिक प्रस्ताव का अनुमोदन करते हुए महिला सशक्तिकरण के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में किए गए प्रयासों एवं योजनाओं की सराहना की. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की दूरदर्शी सोच से देश की महिलाएं और बेटियां सभी क्षेत्रों में नए कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं. वहीं, जमशेदपुर के सांसद विद्युतवरण महतो ने प्रस्ताव का अनुमोदन करते हुए कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकालने के लिए प्रधानमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया. उन्होंने झारखंड के प्रति प्रधानमंत्री के विशेष लगाव और राज्य के सर्वांगीण विकास की प्रतिबद्धता की भी सराहना की. (नीचे भी पढ़ें)

राज्य सरकार पिछड़ा आयोग को अविलम्ब ट्रिपल टेस्ट कराने का आदेश दे : रघुवर दास

कार्यसमिति की बैठक के द्वितीय सत्र में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने बैठक को सम्बोधित करते हुए राज्य में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव ट्रिपल टेस्ट होने के बाद ही सम्पन्न कराए जाने की मांग की. श्री दास ने राज्य में पंचायत चुनाव ओबीसी आरक्षण  सुनिश्चित किये जाने के बिना कराये जाने का विरोध किया. उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने पंचायत चुनाव कराने से पहले ट्रिपल टेस्ट कराने की वकालत की थी. उन्होंने राज्य सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि अभी तक राज्य सरकार कुम्भकर्णी निंद्रा से नहीं जगी है. उन्होंने राज्य सरकार से मांग करते हुए कहा कि सरकार अविलम्ब कैबिनेट की बैठक बुलाकर पिछड़ा आयोग को ट्रिपल टेस्ट कराने का आदेश दे. उन्होंने अप्रैल तक राज्य सरकार से पंचायत चुनाव सुनिश्चित करने की मांग की है. वहीं गिरीडीह उपचुनाव पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि  पार्टी इस चुनाव को लेकर गंभीर है. वहीं कार्यसमिति बैठक के तीसरे सत्र को सम्बोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष सह सोशल मीडिया प्रभारी बालमुकुंद सहाय ने  सोशल मीडिया की महत्ती उपयोगिता पर चर्चा की. उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं से सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने की बात कही. तीसरे सत्र की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के द्वारा  जिला एवं मंडल स्तरीय संगठन की समीक्षा की गई.

Team Sharp Bharat D

Team Sharp Bharat D

Related Posts

jharkhand marang buru dhamgadh mahasammelan : मरांग बुरु धर्मगाढ़ महा सम्मेलन’ एवं ’26वां अंतरराष्ट्रीय संथाल सोसियो सरना रिलीजन कांफ्रेंस 2026′ का होगा आयोजन, मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को मिला न्योता
खबर

jharkhand marang buru dhamgadh mahasammelan : मरांग बुरु धर्मगाढ़ महा सम्मेलन’ एवं ’26वां अंतरराष्ट्रीय संथाल सोसियो सरना रिलीजन कांफ्रेंस 2026′ का होगा आयोजन, मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को मिला न्योता

October 24, 2026
jamshedpur bjp sonari : भाजपा सोनारी मंडल पदाधिकारियों की हुई संगठनात्मक बैठक, संगठन की मजबूती, बूथ सशक्तिकरण और जनसेवा का संकल्प
खबर

jamshedpur bjp sonari : भाजपा सोनारी मंडल पदाधिकारियों की हुई संगठनात्मक बैठक, संगठन की मजबूती, बूथ सशक्तिकरण और जनसेवा का संकल्प

October 24, 2026
jharkhand bjp working committee meeting : झारखंड भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक से कार्यकर्ताओं में उत्साह, भाजपा नेता काले ने कहा – राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के मार्गदर्शन ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश और उत्साह
खबर

jharkhand bjp working committee meeting : झारखंड भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक से कार्यकर्ताओं में उत्साह, भाजपा नेता काले ने कहा – राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के मार्गदर्शन ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश और उत्साह

October 24, 2026

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata motors week off change : टाटा मोटर्स की छुट्‌टी में बदलाव, 1 अक्टूबर को अवकाश, रविवार को कर्मचारी करेंगे ड्यूटी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur BIG accident: सोनारी मरीन ड्राइव में भीषण सड़क हादसा, मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी समेत 4 की मौत

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur one arrested in theft case : लक्ष्मीनगर झगड़ूबगान में बंद घर का ताला तोड़ कर चोरी, 30 हजार नगद व तीन मोबाइल फोन उड़ा ले गए चोर, पुलिस संदेह के आधार पर एक युवक को पकड़ कर रही पूछताछ

jharkhand visit of bjp national president- झारखंड भाजपा कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक में शामिल हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, कार्यकर्ताओं को बढ़ाया हौसला, संगठन हित में कार्यकर्ताओं से काम करने का किया आह्रान

Jamshedpur ssp review meting : जमशेदपुर एसएसपी ने जिले में अपराध नियंत्रण को लेकर की समीक्षा बैठक, अपराध नियंत्रण के उपायों व उन पर की जा रही कार्रवाई की हुई समीक्षा

Tata steel board meeting : टाटा स्टील के बोर्ड की बैठक 27 अक्तूबर को, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

jamshedpur proud- सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल को देश में 9वां स्थान, एजुकेशन वर्ल्ड इंडिया स्कूल रैंकिंग 2026-27 में झारखंड और जमशेदपुर में पहला स्थान

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur one arrested in theft case : लक्ष्मीनगर झगड़ूबगान में बंद घर का ताला तोड़ कर चोरी, 30 हजार नगद व तीन मोबाइल फोन उड़ा ले गए चोर, पुलिस संदेह के आधार पर एक युवक को पकड़ कर रही पूछताछ

jharkhand visit of bjp national president- झारखंड भाजपा कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक में शामिल हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, कार्यकर्ताओं को बढ़ाया हौसला, संगठन हित में कार्यकर्ताओं से काम करने का किया आह्रान

Jamshedpur ssp review meting : जमशेदपुर एसएसपी ने जिले में अपराध नियंत्रण को लेकर की समीक्षा बैठक, अपराध नियंत्रण के उपायों व उन पर की जा रही कार्रवाई की हुई समीक्षा

Tata steel board meeting : टाटा स्टील के बोर्ड की बैठक 27 अक्तूबर को, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

jamshedpur proud- सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल को देश में 9वां स्थान, एजुकेशन वर्ल्ड इंडिया स्कूल रैंकिंग 2026-27 में झारखंड और जमशेदपुर में पहला स्थान

Jamshedpur nh road : 29 अक्टूबर से शुरू होगा पारडीह-बालीगुमा एनएच-33 का निर्माण कार्य, मानगो की जनता के आक्रोश के बीच 29 अक्टूबर तक एनएचएआई को मिला समय, निर्माण शुरू नहीं होने पर बड़े आंदोलन की तैयारी, एनएचएआई के परियोजना निदेशक ने विधायक को दिया भरोसा, मशीन की मरम्मत और कैलिब्रेशन के कारण हुई देर

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News