बहरागोड़ा: बहरागोड़ा प्रखंड की खंडामौदा पंचायत के पांचरूलिया गांव में लगे 63 केवी का ट्रांसफार्मर विगत दिनों जल जाने से ग्रामीण अंधेरे में रहने पर विवश थे. गांव में बिजली नहीं होने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था. ग्रामीणों ने इसकी सूचना पंचायत के मुखिया पंचानन मुंडा को देकर बिजली समस्या से निजात दिलाने की मांग की. ग्रामीणों की समस्या से अवगत होकर मुखिया ने मानुषमुरिया पंचायत के मुखिया राम मुर्मू से संपर्क कर गांव में नये ट्रांसफार्मर उपलव्ध कराने की पहल करने की मांग की. (नीचे भी पढ़े)
मुखिया ने इस संबंध में विभाग के अधिकारियों से बातकर लोगों की समस्या से अवगत कराया और नये ट्रांसफार्मर उपलव्ध कराने की मांग की. मुखिया के पहल पर विभाग द्वारा 63 केवी का नया ट्रांसफार्मर उपलव्ध कराया गया. गांव में नया ट्रांसफार्मर लगने से लोगों में खुशी की लहर है और लोगों ने त्वरित पहल करने के लिए मुखिया और विभाग के पदाधिकारीयों के प्रति आभार व्यक्त किया है. इस मौके पर गोबिंद गिरी, प्रशांत गिरी,उमाशंकर जाना, राकेश धड़ा, सुशांत जाना,असित धड़ा, मोतिलाल धड़ा, निशिकांत गिरी, विश्वजीत राणा समेत अन्य उपस्थित थे.





