बहरागोड़ा: बहरागोड़ा प्रखंड की मानुषमुरिया पंचायत के जामजुरकी गांव में आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन मुखिया राम मुर्मू ने फुटबॉल को किक मारकर और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया.प्रतियोगिता का उद्घाटन मुकाबला धानघोरी और बागडीहा फुटबॉल एकादश के बीच खेला गया. दोनों टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया. अंत में सफलता धानघोरी टीम को मिली. प्रतियोगिता के आयोजन से क्षेत्र के खिलाड़ियों में उत्साह का माहौल है. मौके पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए मुखिया राम मुर्मू ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में खेलकूद प्रतियोगिता के आयोजन से ग्रामीण प्रतिभा को एक बेहतर मंच मिलता है और उनकी प्रतिभा में विकास होगा. (नीचे भी पढ़े)
उन्होंने कहा कि खेल आपसी भाईचारा बढ़ाने और खेल भावना को प्रोत्साहित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं. कहा कि खिड़की खेल भावना से खेलकर अपनी प्रतिभा को निखारे. इस अवसर पर ग्राम प्रधान सुराई मुर्मू, माणिक चंद्र मुर्मू, सुशील मुर्मू, सुनील मुर्मू,आकाश टुडू, चुनू टुडू, जासेन टुडू, अजय टुडू, बाजुन टुडू, माणिक टुडू, शुभेंदु हांसदा, कान्हु राम मुर्मू, अकील टुडू, भीम टुडू, जगन्नाथ टुडू, आनंद टुडू, मार्शल टुडू, विश्वजीत राणा समेत अन्य उपस्थित थे.





