मानगो : त्र्यंबक महादेव मंदिर काली पूजा समिति, बड़ा हनुमान मंदिर, मानगो की एक बैठक रविवार को आयोजित हुई. बैठक की अध्यक्षता अजय कुमार मिश्रा ने की. बैठक में आगामी काली पूजा के आयोजन को लेकर विभिन्न तैयारियों एवं व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा हुई. बैठक में निर्णय लिया गया कि इस वर्ष काली पूजा के अवसर पर भव्य एवं आकर्षक काल्पनिक थीम पर पंडाल का निर्माण कराया जाएगा. पंडाल निर्माण की जिम्मेदारी पश्चिम बंगाल के मेदिनीपुर के कारीगरों को दी जाएगी. वहीं, श्रद्धालुओं के आकर्षण के लिए विशेष ढाकी भी बंगाल से बुलाए जाएंगे. (नीचे भी पढ़ें)
समिति की सबसे खास बात यह है कि यहां पूजा का भव्य आयोजन किसी बाहरी आर्थिक सहयोग के बजाय समिति के सदस्यों के आपसी सहयोग और सामूहिक प्रयास से किया जाता है. सभी सदस्य मिलकर पूजा की तैयारियों से लेकर आयोजन की व्यवस्थाओं तक अपनी जिम्मेदारी निभाते हैं. इसके साथ ही पूजा के दौरान लगातार तीन दिनों तक श्रद्धालुओं के बीच भोग वितरण का आयोजन किया जाएगा. समिति ने पूजा को भव्य एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने को लेकर अपनी प्रतिबद्धता जताई. (नीचे भी पढ़ें)
बैठक में समिति के यशवंत सिंह पिंटू, सन्नी कौड़ा, बिपिन शर्मा, राहुल पांडे, अंकेश श्रीवास्तव, सचिदानंद सिंह, मुन्ना तिवारी, नीरज सिंह, संतोष भगत,अजय मिश्रा, बलवंत सिंह, राजू प्रजापति, राकेश पाठक, डॉ नागेन्द्र सिंह, पम्मी सिंह, श्री राम बाबू, अरुण सिंह, विकास पोद्दार, सोनू दत्ता, प्रिंस कुमार, रंजीत उपाध्याय, विनोद कुमार, आकाश पोद्दार, संजय सावा, अजय कुमार, अतुल मिश्रा, अजय वर्मा, नितेश कुमार, सन्नी सिंह, पन्नू कुमार, शीनू राव, दीपक सिंह, अनिमेष कश्यप, रिंकू सिंह सुशांतो पाल एवं कौशिक सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे.






