जमशेदपुर: भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति बनाए जाने के बाद बैठक में भाजपा नेता एवं पूर्व खादी बोर्ड सदस्य कुलवंत सिंह बंटी शामिल हुए. बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के मार्गदर्शन तथा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू की अध्यक्षता में संगठनात्मक विषयों, आगामी कार्ययोजनाओं और संगठन की मजबूती पर चर्चा हुई.बैठक में पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने, बूथ स्तर पर संगठन को सशक्त बनाने तथा जनहित के मुद्दों पर कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया.(नीचे भी पढ़े)
इस अवसर पर कुलवंत सिंह बंटी ने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व का मार्गदर्शन और प्रदेश नेतृत्व के दिशा-निर्देश कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा एवं प्रेरणा प्रदान करते हैं. उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती, जनसेवा और राष्ट्रहित के संकल्प के साथ प्रत्येक कार्यकर्ता को पूरी निष्ठा एवं समर्पण से कार्य करना चाहिए. उन्होंने संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि वे पार्टी की विचारधारा और जनकल्याणकारी कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए निरंतर सक्रिय रहेंगे.





