बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड के मानुषमुरिया पंचायत भवन में मंगलवार को केन्द्र सरकार की खेत बचाओ अभियान के तहत मुखिया राम मुर्मु की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित कर क्षेत्र के किसानों को जैविक खेती करने के प्रति जागरूक किया गया. मौके पर मुखिया श्री मुर्मू ने किसानों से कहा कि आज हम जैविक खेती छोड़कर रसायनिक खाद का प्रयोग कर खेती कर रहे हैं. रसायनिक खेती करने से हमारे शरीर पर पर इसका दुष्प्रभाव पड़ रहा है. (नीचे भी पढ़ें)
वहीं खेत की उवर्क शक्ति भी नष्ट हो रहा है. उन्होंने जैविक खेती के क्या फायदे हैं उसको विस्तार पूर्वक जानकारी देकर लोगों को जागरूक किया गया. मौके पर बीटीएम राजू सरदार, एटीएम दिपक नायेक, किसान मित्र मदन घाटवारी, अमर सिंह, नंदलाल पातर, तरूण दास, डोमन मांडी, मृत्युंजय गिरी, छोटू दे, गुरू प्रसाद दास, टीकाराम मांडी, रमेश मुर्मू, कृष्णा गिरी समेत अन्य उपस्थित थे.












