चाकुलिया : चाकुलिया रंकणी मंदिर परिसर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ चाकुलिया शाखा द्वारा शरद पूर्णिमा उत्सव मनाया गया. इसमें लखीपुरा गांव के स्वयंसेवकों ने भी भाग लिया. संघ द्वारा खीर बनाकर खुले मैदान में रखा गया और जम कर कबड्डी खेल खेला गया. मौके पर जिला धर्म जागरण प्रमुख मनोरंजन महतो ने संबोधित करते हुए कहा कि शरद पूर्णिमा के दिन आकाश से अमृत वर्षा होती है, जो खीर पर पढ़ने से मिठास बढ़ा देता है, यह अमृत बन जाता है और शरीर के लिए अत्यंत लाभदायक होता है. कार्यक्रम में खंड संघचालक सुभाष लोधा, जिला संघचालक लक्ष्मी नारायण दास, अशोक कुमार दास, रामचंद्र राय समेत अन्य उपस्थित थे. प्रार्थना करने के पश्चात सभी को खीर खिलाया गया.












