शार्प भारत डेस्क : बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवात अर्नब अब बहुत प्रचंड चक्रवाती तूफान का रूप ले चुका है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार यह तूफान 28 अक्टूबर की सुबह आंध्र प्रदेश और यानम तट पर बापटला से विशाखापत्तनम के बीच, यानम के करीब, लैंडफॉल करने वाला है. लैंडफॉल के समय हवा की रफ्तार 115 से 125 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी और झोंके 140 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकते हैं. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, इसका असर झारखंड में आज शाम से ही दिखने लगेगा. इस दौरान 27 से 29 अक्तूबर तक राज्य के अलग-अलग हिस्सों में गरज-चमक, वज्रपात और तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है. कुछ इलाकों में भारी बारिश की भी संभावना जताई गई है. 28-29 अक्तूबर को कई क्षेत्रों में तेज हवाओं को लेकर ऑरेंज अलर्ट की जानकारी दी गई है. (नीचे भी पढ़ें)
इन जिलों में अलर्ट : चक्रवात के कारण मंगलवार शाम से रांची, खूंटी, गुमला, सिमडेगा, पश्चिम सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, जामताड़, देवघर, दुमका, पाकुड़, गोड्डा व साहिबगंज में येलो अलर्ट है.
28 को रांची, खूंटी, गुमला, सिमडेगा, पश्चिम सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसवां, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, जामताड़ा, देवघर, दुमका, पाकुड़, गोड्डा व साहिबगंज में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. वहीं 29 अक्टूबर को गढ़वा, पलामू, लोहरदगा, लातेहार, गुमला, सिमडेगा और पश्चिम सिंहभूम में ऑरेंज अलर्ट और रांची, खूंटी, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम, रामगढ़, हजारीबाग, चतरा और कोडरमा में येलो अलर्ट जारी किया गया है. वहीं 30 अक्टूबर को भी बूंदाबांदी की संभावना है.












