चाकुलिया : पश्चिम बंगाल सीमा से सटे झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिला के चाकुलिया और बहरागोड़ा, जमशेदपुर और सरायकेला-खरसावां जिले में अर्नब तूफान का असर मंगलवार शाम से ही दिखने लगा है. क्षेत्र में आसमान में काले बादल घिरा हुआ है और हल्की बारिश शुरू है. वहीं जमशेदपुर में भी कुछ देर बाद बारिश का अलर्ट है. मौसम विभाग ने अनुमान लगाया गया है कि झारखंड में इसका असर मंगलवार शाम से ही दिखने लगेगा. 27 से 29 अक्टूबर तक राज्य के अलग अलग हिस्सों में गरज वज्रपात और तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है. मंगलवार शाम से ही मौसम ने अपना रूख बदल लिया है और बारिश शुरू हो चुकी है और हवाओं की गति भी तेज हो चुकी है.















