जादूगोड़ा : जादूगोड़ा यूसिल कॉलोनी स्थित ए टाइप काली पूजा कमिटी के अध्यक्ष टिक्की मुखी ने काली पूजा को लेकर तैयारी तेज कर दी है. संध्या समय पूजा कमिटी के अध्यक्ष टिक्की मुखी ने पूजा पंडाल के कारीगरों से मुलाकात कर पूजा पंडाल का स्वरूप सौंपी. उन्होंने कहा कि राजा टेंट हाउस द्वारा भव्य पूजा पंडाल को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है. 10 फीट की मां काली की भव्य मूर्ति बनाया जा रहा है. (नीचे भी पढ़ें)

पंडालों की सजावट, रंग-बिरंगी रोशनी, साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है. इधर काली पूजा को लेकर जादूगोड़ा बाजारों में भी पूजा की सामग्री, फूल-माला, मिठाई और सजावट के सामान की खरीदारी बढ़ गई है. इस अवसर पर श्रद्धालुओं में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है. ए टाइप सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमिटी के अध्यक्ष टिक्की मुखी कहते है कि यहां 1982 से मां काली की पूजा होते आ रही है. इसके पूर्व मां काली को प्रसन्न करने के लिए 10 रूपो की पूजा की गई. इस बार भी श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की पूजा पंडालों में की जाएगी. उन्होंने कहा कि काली पूजा केवल धार्मिक आस्था का पर्व ही नहीं, बल्कि सामाजिक एकता और भाईचारे का भी प्रतीक है. सभी लोग मिल-जुलकर इस पर्व को शांतिपूर्ण और हर्षोल्लास के साथ मनाने की तैयारी कर रहे हैं.












