बोकारो: बोकारो जिले के डुमरी-बेरमो मुख्य सड़क पर गोबरगढ़ा के पास ट्रक और ऑल्टो कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई. हादसे में कार सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई. सूचना मिलने पर नावाडीह पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी), नावाडीह पहुंचाया.(नीचे भी पढ़े)
घायलों की पहचान नावाडीह प्रखंड की भलमारा पंचायत के बगजोबरा निवासी दिलीप कुमार तथा चिरूडीह निवासी पवन कुमार तुरी और सुभाष कुमार तुरी के रूप में हुई है. सीएचसी में चिकित्सकों ने तीनों का प्राथमिक उपचार किया. उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उच्च अस्पताल रेफर कर दिया गया.












