जमशेदपुर: दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में आगामी 1 नवंबर को आयोजित होने वाली विशाल ‘वोट बचाओ देश बचाओ’ रैली में शामिल होने के लिए जमशेदपुर से कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं का एक प्रतिनिधिमंडल दिल्ली के लिए रवाना हो गया है. यह रैली कांग्रेस के शीर्ष नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में आयोजित की जा रही है. दिल्ली रवाना होने वाले प्रमुख नेताओं में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोऑर्डिनेटर मनोज कुमार सिंह, कोल्हान इंटक प्रभारी राणा सिंह, प्रदेश सचिव उपेंद्र तिवारी, गुलज़ार सिंह तथा राजेंद्र सिंह मुख्य रूप से शामिल हैं. (नीचे भी पढ़ें)

रवाना होने से पूर्व झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोऑर्डिनेटर मनोज कुमार सिंह ने बताया कि केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों, संवैधानिक संस्थाओं पर हो रहे प्रहार और लोकतंत्र की रक्षा के लिए राहुल गांधी के आह्वान पर देश भर से लाखों लोग रामलीला मैदान में एकत्र हो रहे हैं. जमशेदपुर और कोल्हान क्षेत्र से भी में कांग्रेस जन और इंटक कार्यकर्ता इस रैली में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराएंगे.












