जमशेदपुर : क्रीड़ा भारती एवं कोशिश एक मुस्कान लाने की संस्था के द्वारा गोलमुरी शहीद स्थल पर श्रद्धांजलि दी गई और उन जांबाज वीर जवानों के बलिदान को नमन किया जिन्होंने अपने राष्ट्र के लिए, समाज की सुरक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया. उन जवानों की याद में उपस्थित लोगों ने दिए जलाये और उन्हें पुष्प अर्पित किया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष उपस्थित थे. कार्यक्रम के पूर्व में क्रीड़ा भारती के अध्यक्ष और कोशिश के संरक्षक शिव शंकर सिंह ने भारत के जवानों की गौरवशाली बलिदानी परम्परा को याद करते हुए कहा कि देश पर जब जब संकट आया है इस देश के जवान अपनी फौलादी सीना लिए दुश्मनों के सामने खड़े हो गए और अप्रत्याशित जीत हासिल की. भारत के जवान हों या हमारी पुलिस हो उनके अदम्य साहस का कोई जवाब नहीं. इसलिए ऐसे सभी उत्सवों में हम पहले उन्हें नमन करें जिनके कारण हम खुली हवा में सांस ले रहे हैं. (नीचे भी पढ़ें)
इस कार्यक्रम में क्रीड़ा भारती के प्रांत मंत्री राजीव कुमार, पूर्व सैनिक सेवा परिषद के वरुण कुमार, त्रिदेव सिंह, महेश सिंह, तापस, अभिनव, सतवीर सिंह सोमू, महानगर मंत्री सुभाष कुमार, कंचन दे, जय हिंद के राजेश कुमार, शेखर सहाय, मच्छेंद्र निषाद, शमशाद, मनोज सिंह उज्जैन, आलोक भी उपस्थित थे. कार्यक्रम में क्रीड़ा भारती और कोशिश एक मुस्कान के कार्यकर्ता के अलावा लक्ष्मी नारायण मंदिर योग केंद्र, जय हिंद वाकर क्लब, एग्रिको एफ सी, वॉलीबॉल क्रीड़ा केंद्र के कार्यकर्ता, खिलाड़ी उपस्थित थे.












