
जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो के डिमना रोड स्थित डिस्काउंट मेडिकल की छत पर रविवार को अचानक आग लगने से इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया. आग की लपटें उठती देख आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया. (नीचे देखे पूरी खबर)

बताया जाता है कि दीपावली के अवसर पर हो रही आतिशबाजी के दौरान मेडिकल की छत पर लगे टावर के एक तार में अचानक आग लग गई. देखते ही देखते आग ने तेजी पकड़ ली. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तत्काल अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई. सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची और अग्निशमन कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए आग बुझाने का अभियान शुरू किया थोड़ी देर बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया. (नीचे देखे पूरी खबर)

समय रहते दमकल विभाग की कार्रवाई से आग को फैलने से रोक लिया गया. घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है वहीं, किसी बड़े नुकसान की भी सूचना नहीं मिली है.












