जमशेदपुर : टाटा स्टील की अधीकृत यूनियन टाटा वर्कर्स यूनियन का कमेटी मीटिंग गुरुवार 12 नवंबर को आहूत की गयी है. इसको लेकर यूनियन के महामंत्री सतीश कुमार सिंह के हस्ताक्षर से एजेंडा और सरकुलर जारी किया गया है. इसके तहत पहले श्रद्धांजलि दी जायेगी. इसके बाद पिछले कमेटी मीटिंग के मिनट्स को कंफर्म किया जायेगा. इसके बाद जून, जुलाई, अगस्त और सितंबर 2026 के एकाउंट के डिटेल की पुष्टि की जायेगी. इसके बाद एनी अदर मैटर यानी अध्यक्ष की अनुमति से अन्य मुद्दे लोग उठा सकेंगे. (नीचे भी पढ़ें)
12 नवंबर की सुबह 9.30 बजे से आहूत इस मीटिंग में इस बार सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच नोंकझोक होने की संभावना है. इसको लेकर अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु को घेरने की भी तैयारी की गयी है. महामंत्री सतीश सिंह के समर्थकों की टोली इसको लेकर रणनीति बना रही है जबकि अध्यक्ष की टीम भी तैयारी में है कि अगर कोई विरोधी मुखर होकर बेवजह घेरने की तैयारी करेगा तो उसको मुंह तोड़ जवाब दिया जायेगा. चुनाव के ठीक पहले यह अंतिम कमेटी मीटिंग हो सकती है. फरवरी 2027 तक हर हाल में चुनाव होना है. अभी नवंबर है. दो माह बाद जनवरी को कमेटी मीटिंग होगी तो चुनाव ही एकमात्र एजेंडा होगा.












