पोटका : पोटका थाना क्षेत्र के जुड़ी गांव में काली पूजा की रात अज्ञात चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाते हुए 45 हजार रुपये नकद समेत करीब 2.50 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए. घटना की जानकारी मिलने के बाद पोटका पुलिस ने जांच तेज कर दी है. पुलिस तीन से चार संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. (नीचे भी पढ़ें)
घटना के संबंध में गृहस्वामी विकास गोप ने बताया कि रविवार को काली पूजा के अवसर पर वह अपनी पत्नी के साथ ससुराल गया हुआ था. वहीं, उसकी मां रात में गांव के मंदिर में काली पूजा करने गई थीं. इसी दौरान चोरों ने घर का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया.












