रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में 18 नवंबर 2026 (बुधवार) को झारखंड मंत्रिपरिषद् की बैठक होगी. बैठक दोपहर तीन बजे धुर्वा स्थित झारखंड मंत्रालय (प्रोजेक्ट भवन) के मंत्रिपरिषद् कक्ष में आयोजित की जायेगी. मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) की ओर से इस संबंध में आधिकारिक सूचना जारी कर दी गयी है.जारी सूचना के अनुसार, 18 नवंबर को निर्धारित समय पर मंत्रिपरिषद् की बैठक शुरू होगी. (नीचे भी पढ़े)
इसमें विभिन्न विभागों से जुड़े प्रस्तावों पर चर्चा की जायेगी. बैठक के दौरान इन प्रस्तावों पर सरकार की ओर से निर्णय भी लिये जा सकते हैं. हालांकि, बैठक का विस्तृत एजेंडा फिलहाल सामने नहीं आया है. मंत्रिमंडल सचिवालय की ओर से बैठक के समय और स्थान की जानकारी साझा की गयी है.












