मनोहरपुर: पश्चिम सिंहभूम जिले के मनोहरपुर निवासी जिला परिषद के नाजिर अजय यादव के बंद घर को चोरों ने घर का ताला तोड़ चोरी की वारदात को अंजाम दिया. वारदात की जानकारी लोगों को गुरुवार को हुई. चोरों ने घर के मेन गेट का ताला तोड़कर प्रवेश किया.अलमीरा का लॉक तोड़ा और करीब 10 हजार रुपये नकदी पर हाथ साफ किया. बताया जाता है कि बीसखोली निवासी अजय यादव चाईबासा में जिला परिषद में नाजिर के पद पर कार्यरत हैं. इस कारण वे अपने परिवार के साथ चाईबासा में रहते हैं. (नीचे भी पढ़े)
वे अपने परिवार के साथ दीपावली की छुट्टी में दो दिन के लिए मनोहरपुर स्थित अपने घर आए हुए थे. छुट्टी खत्म होने के बाद वे परिवार के साथ चाईबासा चले गए थे, जिसके चलते घर पूरी तरह खाली था. इसी का फायदा उठाते हुए अज्ञात चोरों ने बीती रात घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया. वारदात की खबर मिलते ही उनके घर के पास रहने वाले उनके ही परिजनों ने फौरन मनोहरपुर थाने को इसकी सूचना दी. सूचना पाते ही पुलिस बल मौके पर पहुंच गया और मामले की छानबीन शुरू कर दी है.












