• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Thursday, November 12, 2026
25 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Jamshedpur mla saryu roy attack on mango nagar nigam : मानगो नगर निगम पर सरयू राय का तीखा हमला, बोले – चालबाजी और मक्कारी बंद करें अधिकारी, छठ के नाम पर जनता को आपस में लड़ाने की साजिश

November 12, 2026
in खबर
0
Jamshedpur mla saryu roy attack on mango nagar nigam : मानगो नगर निगम पर सरयू राय का तीखा हमला, बोले – चालबाजी और मक्कारी बंद करें अधिकारी, छठ के नाम पर जनता को आपस में लड़ाने की साजिश
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने गुरुवार को मानगो नगर निगम के रवैये पर किया तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि लोक आस्था के महापर्व छठ के ठीक पहले मानगो की सड़कों और मोहल्लों में पसरी गंदगी से लोगों का आक्रोश बढ़ रहा है. अब अपनी विफलता छिपाने के लिए मानगो नगर निगम जनता को आपस में लड़ाने और जनप्रतिनिधियों को बदनाम करने की साजिश कर रहा है. निगम के अधिकारी चालबाजी और मक्कारी से बाज आएं. यह चालाकी नहीं, धूर्तता है और जनता की आंखों में धूल झोंकने का प्रयास है. सरयू राय ने कहा कि नगर निगम यह माहौल बनाने की कोशिश कर रहा है कि वह छठ से पहले शहर की साफ-सफाई करना चाहता है, लेकिन जनप्रतिनिधि इसमें रोड़ा बन रहे हैं और काम प्रभावित कर रहे हैं. सच्चाई यह है कि छठ पर्व नजदीक आने के बावजूद निगम को अब मोहल्लों में पसरा कचरा दिखाई देने लगा है. लोग अधिकारियों को कोस रहे हैं. अपनी नाकामी से बचने के लिए निगम ने धूर्तता का रास्ता खोज लिया है. श्री राय ने कहा कि मानगो नगर निगम लंबे समय तक वसुंधरा एस्टेट के सामने खाली पड़ी जमीन पर ठोस कचरा डंप करता रहा. वहां कचरा गिराने से आसपास के लोगों को परेशानी होने लगी. स्वर्णरेखा परियोजना का कार्यालय भी वहां है. उसके कर्मचारी भी परेशान होने लगे. बगल में मंदिर है और गंदगी मंदिर तक पहुंचने लगी. स्थानीय लोगों के विरोध और जनदबाव के बाद निगम ने वहां कचरा डंप करना बंद कर दिया. श्री राय ने बताया कि इसके बाद नगर निगम ने कचरा डंप करने के लिए कोई वैकल्पिक स्थान चिह्नित नहीं किया. अब छठ पर्व नजदीक आते ही गुरुवार को कचरे से भरी डेढ़ दर्जन गाड़ियों और भारी पुलिस बल के साथ निगम के अधिकारी फिर वसुंधरा एस्टेट पहुंच गए. वे उसी स्थान पर दोबारा कचरा गिराने गए थे. स्थानीय लोगों ने विरोध किया तो अधिकारियों को पीछे हटना पड़ा. (नीचे भी पढ़ें)

उन्होंने आरोप लगाया कि निगम की मंशा यह है कि छठ के समय मोहल्लों से कचरा नहीं उठाने की अपनी विफलता का दोष वसुंधरा एस्टेट और उसके आसपास रहने वाले लोगों पर मढ़ दिया जाए. निगम यह संदेश देना चाहता है कि वसुंधरा एस्टेट और एनएचएआई के बीच स्थित मैदान के आसपास रहने वाले लोग ही मानगो का कचरा वहां नहीं डालने दे रहे हैं. इस तरह अधिकारी जनता के बीच विभाजन की दीवार खड़ी कर रहे हैं और छठ के अवसर पर लोगों का मनोवैज्ञानिक ब्लैकमेल कर रहे हैं. सरयू राय ने कहा कि मानगो नगर निगम के अधिकारियों को यह समझना चाहिए कि ठोस कचरे को किसी स्थान पर डंप करने के लिए नियम-कानून निर्धारित हैं. एन्वायरमेंट प्रोटेक्शन एक्ट, 2006 के तहत जारी विभिन्न अधिसूचनाओं में स्पष्ट प्रावधान हैं कि ठोस कचरे का निस्तारण किस प्रक्रिया से किया जाना है. जिस स्थान पर ठोस कचरा डंप करना है, उसे पहले चिह्नित करना होगा और उसके लिए पर्यावरणीय क्लीयरेंस लेनी होगी. जब तक आवश्यक क्लीयरेंस नहीं मिलती, तब तक उस स्थान का इस्तेमाल ठोस कचरा गिराने के लिए नहीं किया जा सकता. उन्होंने मानगो नगर निगम की मेयर और अपर नगर आयुक्त से सीधा सवाल किया कि जिस स्थान पर निगम कचरा डंप करना चाहता है, क्या उसके लिए पर्यावरणीय क्लीयरेंस ली गई है? यदि नहीं, तो वहां कचरा गिराना नियमों के विपरीत होगा. कोई भी व्यक्ति एनजीटी में जा सकता है और फिर निगम के अधिकारियों को जवाब देना पड़ेगा. उन्होंने कहा कि निगम ने इस दिशा में कोई ठोस प्रयास भी नहीं किया और अब जनप्रतिनिधियों को कठघरे में खड़ा करने की कोशिश कर रहा है. श्री राय ने कटाक्ष करते हुए कहा कि यदि नगर निगम को कानूनों की अवहेलना ही करनी है तो वसुंधरा एस्टेट ही क्यों? निगम अपने कार्यालय के सामने खाली पड़े गांधी मैदान में कचरा डंप क्यों नहीं करता? जब नियम-कानून मानने ही नहीं हैं तो गांधी मैदान से ही इस नए प्रयोग की शुरुआत कर लेनी चाहिए. श्री राय ने कहा कि निगम की ओर से कहा जा रहा है कि वसुंधरा एस्टेट में मात्र एक सप्ताह तक कचरा डंप किया जाएगा. उन्होंने सवाल किया कि सात दिनों के बाद निगम कचरा कहां डंप करेगा? क्या इसके लिए कोई दूसरा स्थान चिह्नित किया गया है? यदि किया गया है तो निगम उसे सार्वजनिक करे और यह भी बताए कि क्या उस स्थान के लिए पर्यावरणीय अनापत्ति प्रमाणपत्र प्राप्त कर लिया गया है? उन्होंने कहा कि इस तरह की मक्कारी, चालाकी और बदमाशी बर्दाश्त नहीं की जाएगी. जनता को भ्रमित करना, लोगों को आपस में लड़ाना और जनप्रतिनिधियों के सामने असमंजस की स्थिति पैदा करना किसी भी दृष्टि से उचित नहीं है. उन्होंने मेयर और अपर नगर आयुक्त से यह भी जानना चाहा कि पर्यावरणीय एनओसी प्राप्त करने के लिए उन्होंने किस विभाग की सहायता ली है? क्या इस संबंध में कोई कार्ययोजना बनाई गई है? यदि किसी विशेषज्ञ या संबंधित विभाग से इस विषय पर चर्चा की गई है तो निगम उसे भी सार्वजनिक करे. (नीचे भी पढ़ें)

निगम पर अवैध वसूली का गंभीर आरोप
सरयू राय ने मानगो नगर निगम पर एक और गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि निगम ने अब गैरकानूनी तरीके से वसूली का काम शुरू कर दिया है. यदि कोई व्यक्ति आर्थिक रूप से सक्षम है और उसकी इमारत के निर्माण में कोई अनियमितता हुई है तो उसे फर्जी नोटिस भेजा जा रहा है. भवन मालिक डरकर पैसे जमा करा रहे हैं. उन्होंने बताया कि गुरुवार को ऐसे तीन लोग उनके पास पहुंचे थे. उन्होंने बताया कि अपनी बिल्डिंग का एक हिस्सा उन्होंने किसी व्यक्ति को दुकान चलाने के लिए दिया है. इसके बाद नगर निगम ने उन्हें नोटिस भेज दिया कि रिहायशी इलाके में व्यावसायिक गतिविधियां क्यों संचालित की जा रही हैं. श्री राय ने सवाल उठाया कि क्या मानगो नगर निगम ने आज तक ऐसी कोई अधिसूचना जारी की है, जिसमें स्पष्ट किया गया हो कि कौन-सा इलाका रिहायशी है, कौन-सा व्यावसायिक है और किस क्षेत्र को रिहायशी अथवा औद्योगिक घोषित किया गया है? जब निगम ने ऐसी व्यवस्था ही स्पष्ट नहीं की है तो फिर भवन मालिकों को इस तरह के नोटिस किस आधार पर भेजे जा रहे हैं? उन्होंने इस पूरे मामले पर नगर निगम के अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि एक तरफ शहर की सफाई व्यवस्था बदहाल है, दूसरी तरफ अपनी विफलता छिपाने के लिए जनता और जनप्रतिनिधियों को आमने-सामने खड़ा करने का प्रयास हो रहा है. अब निगम की कार्यशैली और कथित वसूली के तौर-तरीकों पर भी गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं.

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

Jamshedpur jugsalai mla inspection विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण करने पहुंचे जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी, तैयारियों का लिया जायजा
खबर

Jamshedpur jugsalai mla inspection विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण करने पहुंचे जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी, तैयारियों का लिया जायजा

November 12, 2026
west singhbhum bjp-बिरसा मुंडा के उलगुलान की गूंज, जनजातीय स्वाभिमान का संदेश, चाईबासा में जुटेंगे चार जिलों के भाजपा नेता,18 नवंबर को प्रमंडल स्तरीय जनजातीय गौरव समारोह, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा और रघुवर दास होंगे मुख्य वक्ता

Adityapur gamharia vikas samity : ​आदित्यपुर-गम्हरिया विकास समिति ने किया छठ व्रतियों के बीच पूजन सामग्री का वितरण, पुरेंद्र नारायण सिंह बोले – सूर्य की एक समान लालिमा जीवन के उतार-चढ़ाव में चरित्र बनाए रखने की देती है सीख, घाट पर मिट जाता है अमीर-गरीब का भेद

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Tata steel coke plant jdc : टाटा स्टील के कोक प्लांट के जेडीसी में उठा मुद्दा, एनएस ग्रेड के कर्मचारियों को मेडिकल सुविधा को लेकर समझौता था जरुरी

Tata steel coke plant jdc : टाटा स्टील के कोक प्लांट के जेडीसी में उठा मुद्दा, एनएस ग्रेड के कर्मचारियों को मेडिकल सुविधा को लेकर समझौता था जरुरी

by Sharp Bharat
November 12, 2026

जमशेदपुर : टाटा स्टील के कोक प्लांट का वार्षिक जेडीसी आयोजित हुआ. इस मौके पर मुख्य अतिथि टाटा स्टील के...

Tata big changes : टाटा स्टील समेत 6 कंपनी से अलग हुए नोएल टाटा, टीवी नरेन्द्रन बने टाटा इंटरनेशनल के चेयरमैन

Tata big changes : टाटा स्टील समेत 6 कंपनी से अलग हुए नोएल टाटा, टीवी नरेन्द्रन बने टाटा इंटरनेशनल के चेयरमैन

by Sharp Bharat
November 12, 2026

जमशेदपुर : टाटा ट्रस्ट के चेयरमैन नोएल टाटा टाटा स्टील के वाइस चेयरमैन के पद से रिटायर हो गए हैं....

Horoscope Know Your Day Thursday 12th november 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन- गुरुवार 12 नवंबर 2026

Horoscope Know Your Day Thursday 12th november 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन- गुरुवार 12 नवंबर 2026

by Team Sharp Bharat A
November 11, 2026

मेष राशिआज का दिन ऐसे काम करने के लिए बेहतरीन है, जिन्हें करके आप स्वयं के बारे में अच्छा अनुभव...

tmh new four facilities increased : टीएमएच में शुरू हुई चार नयी सुविधाएं, निःशुल्क इलेक्ट्रिक वाहन आधारित ‘सेवा सवारी’ सुविधा, एयर-कंडीशंड इमरजेंसी वेटिंग हॉल, 50 किलोग्राम क्षमता वाला बायोगैस प्लांट और नया कनेक्टिंग कॉरिडोर भी मरीजों की सुविधा

by Team Sharp Bharat K
November 11, 2026

जमशेदपुर : टाटा स्टील द्वारा संचालित टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) ने मरीजों की सुविधा, बेहतर आवागमन, पर्यावरण संरक्षण और स्वास्थ्य...

jamshedpur ucil transfer Posting-यूसिल में 23 अधिकारियों का हुआ तबादला, प्रशासनिक अधिकारी दीपेंदु हांसदा गए आंध्र प्रदेश

jamshedpur ucil transfer Posting-यूसिल में 23 अधिकारियों का हुआ तबादला, प्रशासनिक अधिकारी दीपेंदु हांसदा गए आंध्र प्रदेश

by Team Sharp Bharat K
November 11, 2026

जादूगोड़ा: यूसिल में 23 अधिकारियों की इधर -उधर किया गया है. इस तबादले में नरवा पहाड़ यूरेनियम प्रोजेक्ट के प्रबंधक...

jamshedpur eye test camp : सोनारी उपकार संघ ने किया निःशुल्क नेत्र जांच शिविर, 150 लोगों की हुई जांच

jamshedpur eye test camp : सोनारी उपकार संघ ने किया निःशुल्क नेत्र जांच शिविर, 150 लोगों की हुई जांच

by Team Sharp Bharat K
November 11, 2026

जमशेदपुर : सामाजिक एवं जनकल्याणकारी कार्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए जमशेदपुर के सोनारी उपकार संघ की...

jamshedpur chitragupta puja : सोनारी में हुआ भव्य चित्रगुप्त पूजा, हुआ बिरादरी भोज

jamshedpur chitragupta puja : सोनारी में हुआ भव्य चित्रगुप्त पूजा, हुआ बिरादरी भोज

by Team Sharp Bharat K
November 11, 2026

जमशेदपुर : जमशेदपुर के सोनारी चित्रगुप्त भवन में चित्रगुप्त पूजा प्रारंभ हुआ. इस पूजा में पंडित के रूप में राजीव...

jamshedpur bjp baridih : निशा भगत को न्याय दिलाने की मांग को लेकर भाजपा बारीडीह मंडल ने निकाला कैंडल मार्च, विरोध में उठी आवाज

jamshedpur bjp baridih : निशा भगत को न्याय दिलाने की मांग को लेकर भाजपा बारीडीह मंडल ने निकाला कैंडल मार्च, विरोध में उठी आवाज

by Team Sharp Bharat K
November 11, 2026

जमशेदपुर : झारखंड में आदिवासी समाज के हक और अधिकारों की आवाज बुलंद करने वाली आदिवासी नेत्री निशा भगत की...

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Tata steel coke plant jdc : टाटा स्टील के कोक प्लांट के जेडीसी में उठा मुद्दा, एनएस ग्रेड के कर्मचारियों को मेडिकल सुविधा को लेकर समझौता था जरुरी

Tata big changes : टाटा स्टील समेत 6 कंपनी से अलग हुए नोएल टाटा, टीवी नरेन्द्रन बने टाटा इंटरनेशनल के चेयरमैन

tmh new four facilities increased : टीएमएच में शुरू हुई चार नयी सुविधाएं, निःशुल्क इलेक्ट्रिक वाहन आधारित ‘सेवा सवारी’ सुविधा, एयर-कंडीशंड इमरजेंसी वेटिंग हॉल, 50 किलोग्राम क्षमता वाला बायोगैस प्लांट और नया कनेक्टिंग कॉरिडोर भी मरीजों की सुविधा

jamshedpur ucil transfer Posting-यूसिल में 23 अधिकारियों का हुआ तबादला, प्रशासनिक अधिकारी दीपेंदु हांसदा गए आंध्र प्रदेश

jamshedpur eye test camp : सोनारी उपकार संघ ने किया निःशुल्क नेत्र जांच शिविर, 150 लोगों की हुई जांच

jamshedpur chitragupta puja : सोनारी में हुआ भव्य चित्रगुप्त पूजा, हुआ बिरादरी भोज

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News