जमशेदपुर : लोक आस्था एवं सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र के विधायक मंगल कालिंदी ने खरकई नदी के किनारे स्थित शिव छठ घाट, पश्चिम घोड़ाबांधा पंचायत के फॉरेस्ट छठ घाट , गदडा ड्राइवर कॉलोनी घाट समेट अन्य छठ घाटों का निरीक्षण किया. इस दौरान विधायक ने छठ घाट की साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, रोशनी, पेयजल एवं श्रद्धालुओं की सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया. उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं स्थानीय प्रतिनिधियों को निर्देश दिया कि छठ महापर्व से पहले घाट की सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त कर ली जाएं, ताकि व्रतियों और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े. (नीचे भी पढ़ें)
वहीं दूसरी और आज सोपोडेरा स्थित न्यू शिव मंदिर, जूनियर क्लब में “मां” सामाजिक संस्था की ओर से आयोजित लौकी वितरण कार्यक्रम में सामिल होकर विधायक मंगल कालिंदी द्वारा लोगों के बीच लौकी का वितरण किया गया. मौके पर विधायक मंगल कालिंदी ने कहा कि छठ महापर्व हमारी आस्था और संस्कृति का प्रतीक है.












