गालूडीह: छठ महापर्व को लेकर गालूडीह में तैयारियां शुरू हो गई हैं. गुरुवार को छठ पूजा कमिटी ने जेसीबी मशीन लगाकर घाट के समीप पार्किंग स्थल की साफ-सफाई कराई. इस दौरान झाड़ियों और कचरे को हटाया गया, ताकि पर्व के दौरान श्रद्धालुओं को वाहन खड़ा करने में परेशानी न हो. सफाई के दौरान कमिटी के सदस्यों ने छठ घाट और वहां तक पहुंचने वाली सड़क की बदहाल स्थिति पर नाराजगी जताई. घाट संकीर्ण होने से व्रतियों के लिए पर्याप्त जगह नहीं है. (नीचे भी पढ़े)
वहीं, सड़क पर गिट्टी डालकर निर्माण कार्य अधूरा छोड़ दिया गया है. इससे श्रद्धालुओं को आवागमन में दिक्कत हो सकती है. कमिटी ने प्रशासन से पर्व से पहले घाट की व्यवस्था सुधारने और सड़क का काम पूरा कराने की मांग की है.












