जमशेदपुर: छठ महापर्व के अवसर पर श्री उत्कल दुर्गा पूजा कमेटी, कदमा की ओर से समाजसेवी सौरभ विष्णु के सौजन्य से कदमा शास्त्रीनगर नगर, ब्लॉक नंबर 4 में लौकी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया.इस पुनीत कार्य में मुख्य रूप से उत्कल दुर्गा पूजा कमेटी के अध्यक्ष महेश दास, सचिव संजीव सामल, सिफन मोहंती, बीरेन मोहंती, देवी प्रसाद दास, श्यामा प्रसाद दास, सुभाष राउल, सुशांत साहू, मिहिर मंगराज, बिक्रम स्वाईन, विश्वनाथ पात्रो, चित्तरंजन साहू सहित कमेटी के अन्य सदस्यों ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया.(नीचे भी पढ़े)
कमेटी के सभी सदस्यों का इस सामाजिक एवं धार्मिक कार्य में सहयोग सराहनीय रहा.विदित हो कि शुक्रवार को नहाय-खाय के साथ चार दिवसीय महापर्व शुरू होगा. शनिवार को खरना होगा. इसके बाद रविवार को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्ध्य देंगे. इसके बाद सोमवार की सुबह उदयीमान भाष्कर को अर्ध्य देने के साथ पर्व का समापन हो जाएगा.












