रांची / जमशेदपुर : प्रकृति और आस्था के संगम का पर्व छठ जमशेदपुर में नहाय-खाय के साथ शुक्रवार को शुरू हो चुका है. व्रत रखने वाली महिलाएं सुबह स्नान करने के बाद घर की साफ-सफाई करती है और सात्विक भोजन पकाकर उसे ग्रहण करती है और परिवार में प्रसाद के रूप में वितरण करती है. दूसरे दिन खरना और तीसरे दिन 15 नवंबर को अस्ताचलगामी सूर्य को अलग-अलग घाटों पर श्रद्धालु पहला अर्घ और चौथे दिन उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ यह पर्व समाप्त होगा. इसी के साथ मौसम विभाग रांची केंद्र ने 15 और 16 नवंबर को अस्ताचलगामी और उदीयमन सूर्य को अर्घ्य देने का समय जारी किया है. (नीचे पढ़ें अस्ताचलगामी और उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने का समय)
जिला — 15 नवंबर (अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ) — 16 नवंबर (उदीयमान सूर्य को अर्घ देने का समय)
- बोकारो – शाम 5 बजकर 1 मिनट – सुबह 6 बजकर 1 मिनट
- चाईबासा – शाम 5 बजकर 3 मिनट – सुबह 6 बजे
- चतरा – शाम 5 बजकर 4 मिनट – सुबह 6 बजकर 6 मिनट
- डाल्टेनगंज – शाम 5 बजकर 8 मिनट – सुबह 6 बजकर 9 मिनट
- देवघर – शाम 4 बजकर 56 मिनट – सुबह 5 बजकर 59 मिनट
- धनबाद – शाम 4 बजकर 59 मिनट – 5 बजकर 59 मिनट
- दुमका – शाम 4 बजकर 55 मिनट – सुबह 5 बजकर 57 मिनट
- गढ़वा – शाम 5 बजकर 9 मिनट – सुबह 6 बजकर 10 मिनट
- गिरिडीह – शाम 4 बजकर 59 मिनट – सुबह 6 बजे
- गोड्डा – शाम 4 बजकर 54 मिनट – सुबह 5 बजकर 58 मिनट
- गुमला – शाम 5 बजकर 8 मिनट – सुबह 6 बजकर 6 मिनट
- हजारीबाग – शाम 5 बजकर 3 मिनट – सुबह 6 बजकर 4 मिनट
- जमशेदपुर – शाम 5 बजकर 2 मिनट – सुबह 5 बजकर 59 मिनट
- जामताड़ा – शाम 4 बजकर 57 मिनट – सुबह 5 बजकर 58 मिनट
- खूंटी – शाम 5 बजकर 5 मिनट – सुबह 6 बजकर 3 मिनट
- कोडरमा – शाम 5 बजकर 1 मिनट – सुबह 6 बजकर 4 मिनट
- लातेहार – शाम 5 बजकर 7 मिनट – सुबह 6 बजकर 7 मिनट
- लोहरदगा – शाम 5 बजकर 6 मिनट – सुबह 6 बजकर 6 मिनट
- पाकुड़ – शाम 4 बजकर 52 मिनट – सुबह 5 बजकर 55 मिनट
- रामगढ़ – शाम 5 बजकर 3 मिनट – सुबह 6 बजकर 3 मिनट
- रांची – शाम 5 बजकर 5 मिनट – सुबह 6 बजकर 3 मिनट
- साहेबगंज – शाम 4 बजकर 51 मिनट – सुबह 5 बजकर 57 मिनट
- सरायकेला – शाम 5 बजकर 2 मिनट – सुबह 6 बजे
- सिमडेगा – शाम 5 बजकर 8 मिनट – सुबह 6 बजकर 5 मिनट












