जमशेदपुर : वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ एहतेशाम वकारिब ने शुक्रवार, 13 नवंबर को आजादनगर थाना का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना की कार्यप्रणाली, लंबित कांडों की स्थिति और अनुसंधान की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान थाना में पदस्थापित सभी अनुसंधानकर्ताओं को लंबित मामलों का त्वरित, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. (नीचे भी पढ़ें)

एसएसपी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि आपराधिक मामलों के अनुसंधान में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाए और सभी मामलों का निर्धारित समय में निष्पादन करने की दिशा में गंभीरता से काम किया जाए. उन्होंने आदतन अपराधियों, संगठित आपराधिक गिरोहों तथा अवैध मादक पदार्थों और हथियारों के कारोबार में संलिप्त लोगों पर विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया. ऐसे अपराधियों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखने के साथ उनके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई करने को कहा. (नीचे भी पढ़ें) (नीचे भी पढ़ें)

इसके अलावा एसएसपी ने बीट पुलिसिंग को प्रभावी बनाने पर जोर देते हुए पूर्व में जारी सभी आदेशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होंने उपस्थित पुलिस पदाधिकारियों को क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता बढ़ाने, अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्कता के साथ कार्य करने को कहा.












