चाकुलिया: झारखंड सरकार के निर्देशानुसार झारखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर नगर पंचायत स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम के तहत 15 नवंबर को प्रातः 7 बजे डाकबंगला परिसर से हाफ मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया है. डाकबंगला से दौड़ लगाते हुए युवा कामारिगोड़ा स्थित पक्का घाट तालाब पहुंचेंगे. (नीचे भी पढ़े)

दौड़ समाप्ति के बाद कामारिगोड़ा तालाब परिसर में विशेष साफ सफाई अभियान चलाया जाएगा और अंत में बिरसा चौक पर स्थापित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा. यह जानकारी सिटी मैनेजर अनंत खलखो ने दी है. उन्होंने कहा कि नगर पंचायत के सभी जनप्रतिनिधि और इच्छुक लोग शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं.












