जमशेदपुर : जमशेदपुर शहर की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था लोक समर्पण के तत्वावधान में संस्था के अध्यक्ष ललित दास के नेतृत्व में शनिवार को झरना घाट शिव मंदिर प्रांगण, बाबूडीह, भुइयांडीह में सूर्य उपासना एवं लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर 251 जरूरतमंद व्रतियों के बीच छठ पूजन सामग्री का वितरण किया गया. इस दौरान व्रतधारियों को सूप, साड़ी, सम्पूर्ण पूजन सामग्री (नारियल, गन्ना, पानीफल, अमरूद, गागर नींबू, सेव, संतरा, केला, अदरक, हल्दी) दीया-बाती व अन्य सामग्री का पैकेट श्रद्धापूर्वक भेंट किया गया. इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष ललित दास ने कहा कि हमारा प्रयास रहता है कि पर्व-त्योहार के मौके पर आसपास के जरूरतमंद परिवार की आस्था आर्थिक कारणों से कमजोर न हो. (नीचे भी पढ़ें)

इसके लिए संस्था की ओर से प्रतिवर्ष पहल की जाती है. उन्होंने कहा कि संस्था भविष्य में भी इसी तरह सामाजिक सरोकार और जनसेवा से जुड़े कार्य करती रहेगी. इस दौरान लोक समर्पण संस्था के नीरज कुमार, अभिषेक अग्रवाल, ज्ञान सिंह चौहान, सुभाष मुखी, रूपेश साहू, जगजीत सिंह, दीपक सिंह, अर्णव कुमार समेत स्थानीय मिथिलेश साव, लोहा यादव, सोनू सिंह, मुन्ना साव, धनराज, मनोज साव, अमन, दीपक, राहुल, लोहा समेत अन्य लोग मौजूद थे.












