जमशेदपुर : जमशेदपुर की सामाजिक संस्था संकल्प एवं निर्माण की ओर से आस्था के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर 251 नि:शुल्क फल एवं सूप छठ व्रतियों के बीच वितरित किया गया. कदमा उलियान मोड़ जमशेदपुर मेडिकल के सामने आयोजित एक समारोह के दौरान इसका वितरण किया गया. (नीचे भी पढ़ें)

इस मौके पर अतिथि के रूप में संस्था के संस्थापक और महासचिव सुनील प्रसाद, कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष रवींद्र झा उर्फ नट्टू झा, कांग्रेस के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष धर्मेंद्र सोनकर, ज्योति मिश्रा, संतोष सिन्हा शामिल हुए. इस दौरान काफी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया. इस दौरान लोगों ने जनसेवा का संकल्प लिया.












