जमशेदपुर : महापर्व छठ के मद्देनजर श्रद्धालुओं की सुविधा और पूजा को सुगम बनाने के उद्देश्य से भाजपा सोनारी मंडल के कार्यकर्ताओं ने मरीन ड्राइव स्थित बच्चा सिंह बस्ती के समीप बच्चा सिंह छठ घाट पर श्रमदान किया. मंडल अध्यक्ष प्रशांत पोद्दार के नेतृत्व में सोनारी मंडल क्षेत्र में निवास करने वाले भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने घाट की साफ-सफाई और व्यवस्था को बेहतर बनाने में अपना सहयोग दिया. कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से श्रमदान कर छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं के लिए घाट को सुविधाजनक बनाने का प्रयास किया. (नीचे भी पढ़े)

इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि छठ महापर्व आस्था, स्वच्छता और सामाजिक सहभागिता का प्रतीक है. ऐसे पावन अवसर पर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए घाट की व्यवस्था में सहयोग करना सभी का कर्तव्य है. इस मौके पर विशेष रूप से अखिल सिंह, नारायण प्रसाद, प्रदीप सिंह, सतेंद्र सिंह यादव, मनोज कुमार मिश्रा, कृष्णा यादव, लालू प्रसाद यादव, भूपेंद्र सिंह, बिराज दै,लखन गोप, विजय चौधरी, विजय सिंह, राषबिहारी प्रसाद, राहुल प्रसाद, राहुल, विक्की, एंव पूजा समिति के गणमान्य लोग शामिल रहे.












