जमशेदपुर: धरती आबा भगवान वीर शहीद बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती के पावन अवसर पर समाजसेवी शिव शंकर सिंह ने बिरसानगर संडे मार्केट एवं जेम्को मछुआ बस्ती स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमाओं पर अपने साथियों एवं सहयोगियों के साथ माल्यार्पण कर श्रद्धापूर्वक नमन किया.इस अवसर पर शिव शंकर सिंह ने भगवान बिरसा मुंडा के अदम्य साहस, संघर्ष, त्याग और बलिदान को याद करते हुए कहा कि धरती आबा का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है. (नीचे भी पढ़े)

उन्होंने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ संघर्ष कर आदिवासी समाज के अधिकारों, जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया.उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा के विचार, उनके संघर्ष और समाज के प्रति समर्पण को हमेशा याद रखना चाहिए. उनके आदर्शों को आत्मसात कर समाज में एकता, भाईचारे और जागरूकता को मजबूत करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी.कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने धरती आबा के बताए मार्ग पर चलने तथा उनके सपनों का समाज बनाने का संकल्प लिया.












