पोटका: झारखंड सरकार के दो वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में विकसित भारत जी राम जी योजना के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से 15 से 28 नवंबर तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है. इसी क्रम में रविवार को हल्दीपोखर में रन फॉर स्वच्छता अभियान चलाया गया.कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पोटका बीडीओ अरुण कुमार मुंडा ने हल्दीपोखर टीओपी से हरी झंडी दिखाकर अभियान को रवाना किया. अभियान में पंचायत प्रतिनिधियों एवं दर्जनों ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. (नीचे भी पढ़े)

रन फॉर स्वच्छता अभियान हल्दीपोखर स्थित कमल तालाब छठ घाट पहुंचा, जहां सभी ने मिलकर छठ घाट की साफ-सफाई की और स्वच्छता का संदेश दिया.इस अवसर पर मुखिया देवी कुमारी भूमिज, थाना प्रभारी अमित कुमार चौधरी, उप मुखिया ओमप्रकाश गुप्ता, सहायक अभियंता अभिषेक नंदन, पंचायत सचिव जगतपति मंडल, जल सहिया पूर्वी मंडल, वार्ड सदस्य देव पालित, मनरेगा बीपीओ गुरु पद महतो, सीआई हेमंत कुमार, सब इंस्पेक्टर सहदेव सिंह, अजंता महतो, सिदो मुर्मू, रोजगार सेवक मिताली मंडल, कंचन दास सहित अन्य उपस्थित थे.












