चाकुलिया : लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर चाकुलिया के बड़शोल गांव स्थित कूपन नदी छठ घाट पर व्रतियों ने श्रद्धा पूर्वक भगवान भास्कर और छठी मईयां की पूजा की. छठ व्रती अपने परिवार के साथ विभिन्न वाहनों पर सवार होकर कूपन नदी छठ घाट पहुंचकर छठी मईयां की पूजा की. रविवार की शाम डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया और सोमवार को उगते सूर्य को अर्घ्य देकर अपने व्रत को खोला. व्रतियों को किसी तरह की परेशानी ना हो इसके लिए छठ व्रतधारी सेवा मंच द्वारा घाट पर लाइट लगवाया गया था और व्रतियों को सूर्य को अर्घ्य देने के लिए दूध की व्यवस्था की गई थी. (नीचे भी पढ़ें)

मंच के सदस्य व्रतियों की सेवा में जुटे रहे, वहीं चाकुलिया के सीओ नवीन पूरती और थाना प्रभारी राजेश कुमार भी अपने दल बल के साथ छठ घाट पर तैनात थे ताकि व्रतियों को छठ घाट आने जाने में किसी तरह की कोई परेशानी ना हो. छठ पूजा के अंतिम दिन सोमवार की सुबह विधायक समीर मोहंती की पत्नी नैना मोहंती भी छठ घाट पहुंचकर छठी मईयां की पूजा की और उगते सूर्य को अर्घ्य दिया. (नीचे भी पढ़ें)

श्रीमती मोहंती ने व्रतियों से मिलकर छठ पूजा की शुभकामनाएं दी और पूजा कर क्षेत्रवासियों के लिए सुख शांति और समृद्धि की कामना की।पूजा के पश्चात छठ व्रतियों ने लोगों के बीच प्रसाद का वितरण किया वहीं लोग व्रतियों के चरण स्पर्श कर आशिर्वाद ली. अवसर पर सेवा मंच के संरक्षक परमानंद सिंह,अध्यक्ष सुरेश सिंह,दिनेश सिंह,राजू सिंह, अरविंद सिंह,शुभदीप दास, नपं उपाध्यक्ष राजकुमार मिश्रा,राहुल महतो,देवानंद सिंह,पिंटू सिंह, जगन्नाथ महतो समेत अन्य उपस्थित थे.












