जमशेदपुर: जमशेदपुर के बर्मामाइंस थाना क्षेत्र के बाबा कुटी कैरेज कॉलोनी में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतक की पहचान मंगल मंडल (36) के रूप में हुई है. वह लकड़ी की पॉलिश करने का काम करता था. घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है. मिली जानकारी के अनुसार, मंगल मंडल की करीब छह साल पहले शादी हुई थी. हालांकि, शादी के कुछ महीने बाद ही उसकी पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी. इसके बाद से वह मानसिक तनाव में रह रहा था को उसने बीती रात अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी. घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लिया. (नीचे भी पढ़ें)
इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया मंगलवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने शव को परिजनों को सौंप दिया. घटना के बाद परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.












