जमशेदपुर : झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा के तहत पटमदा प्रखंड में गृह प्रवेश सह परिसंपत्ति वितरण समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में उपायुक्त राजीव रंजन, उप विकास आयुक्त एवं जनप्रतिनिधियों ने विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों एवं प्रमाण पत्रों का वितरण किया. कार्यक्रम के दौरान अबुआ आवास योजना के प्रथम चरण में नवनिर्मित आवासों में गृह प्रवेश के लिए लावा एवं लच्छीपुर पंचायत के पांच-पांच, कुल 10 लाभुकों को उपहार के साथ सांकेतिक रूप से उनके नए घर की चाबी सौंपी गई. (नीचे भी पढ़े)

वहीं, सात लाभुकों को वृद्धावस्था पेंशन प्रमाण पत्र, दो को जाति प्रमाण पत्र तथा एक लाभुक को आय प्रमाण पत्र प्रदान किया गया. फूलो-झानो आशीर्वाद योजना के तहत 18 महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से 10-10 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी गई. इसके अतिरिक्त पांच स्वयं सहायता समूहों को सामुदायिक निवेश निधि (सीसीएल) के तहत ऋण उपलब्ध कराया गया। किसानों के बीच 50 प्रतिशत अनुदान पर गेहूं बीज का भी वितरण किया गया. (नीचे भी पढ़े)

इस अवसर पर वीबी-जी राम जी योजना के तहत लावा गांव में संचालित होने वाली दो योजनाओं का ऑनलाइन शिलान्यास किया गया. वहीं, उत्कृष्ट कार्य करने वाले तीन मेट एवं पांच श्रमिकों को सम्मानित कर उनके कार्यों की सराहना की गई. कार्यक्रम के माध्यम से विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभुकों तक पहुंचाने के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में आवास, स्वरोजगार, कृषि एवं आजीविका के अवसरों को बढ़ावा देने की दिशा में पहल की गई.












