जमशेदपुर : टाटानगर गौशाला जुगसलाई में मंगलवार को गोपाष्टमी महोत्सव एवं 107वां वार्षिक अधिवेशन श्रद्धा, भक्ति एवं हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ. इस अवसर पर सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं गौभक्तों ने गौशाला पहुंचकर विधि-विधान से गौमाता का पूजन एवं आरती की तथा समाज एवं राष्ट्र की सुख-समृद्धि की कामना की. संध्या में आयोजित समारोह का शुभारंभ ऋषिका द्वारा भगवान गणेश की वंदना पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुति से हुआ. इसके पश्चात सम्मानित अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन किया गया तथा काव्या अग्रवाल ने सुंदर सांस्कृतिक प्रस्तुति दी. (नीचे भी पढ़ें)

कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन पत्रकार में एक संपादक उदित अग्रवाल ने किया. गौशाला अध्यक्ष दीनदयाल कांवटिया ने अध्यक्षीय संबोधन के साथ समारोह की शुरुआत करते हुए गौशाला की गतिविधियों एवं गौसेवा के महत्व पर प्रकाश डाला. इस अवसर पर कोलकाता से पधारे मुख्य वक्ता सीए विनोद अग्रवाल ने गौसेवा एवं गौसंरक्षण पर अपने विचार रखे. कार्यक्रम में उपाध्यक्ष विजय आनंद मूनका, संतोष खेतान, राजकुमार अग्रवाल, कोषाध्यक्ष अनिल कुमार अग्रवाल, सह-सचिव प्रमोद सरायवाला एवं सुरेश देबुका, कार्यकारिणी सदस्य राजकुमार जैन, पंकज पड़िया एवं दिनेश काबरा सहित ट्रस्टी राम अवतार अग्रवाल एवं उमेश कांवटिया उपस्थित रहे. इसके अतिरिक्त मानव केडिया, मनोज गोयल, अभिषेक अग्रवाल (गोल्डी), दिलीप कांवटिया, रामकृष्ण चौधरी, किशन सोंथालिया, शंभू मित्तल, मंटूलाल अग्रवाल, अश्विनी अग्रवाल, पुनीत काउंटिया, हर्ष बांकरेवाल, अंशुल रिंगासिया, प्रतीक अग्रवाल सहित अनेक गणमान्य नागरिकों एवं समाजसेवियों की गरिमामयी उपस्थिति रही. समारोह का विशेष आकर्षण गौशाला के 50 से अधिक प्रमुख दानदाताओं का सम्मान रहा. उनके अमूल्य सहयोग एवं समर्पण के प्रति आभार व्यक्त किया गया. (नीचे भी पढ़ें)

उल्लेखनीय है कि टाटानगर गौशाला अपने गौरवशाली इतिहास के 107वें वर्ष में प्रवेश कर रही है तथा वर्तमान में यहां 1500 से अधिक गौवंश की सेवा एवं देखभाल की जा रही है. समारोह के समापन पर सभी अतिथियों एवं गौभक्तों के लिए महाप्रसाद की व्यवस्था की गई, जिसके प्रायोजक श्री संतोष खेतान जी रहे. गौशाला परिवार ने सभी अतिथियों, दानदाताओं एवं सहयोगकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए समाज के सभी वर्गों से गौसेवा एवं गौरक्षा के इस पुनीत अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाने की अपील की.











