जमशेदपुर : टाटा स्टील में कई सारे बदलाव को लागू किया गया है. इसके तहत चीफ स्लरी पाइपलाइन प्रोजेक्ट प्रवीण कुमार श्रीवास्तव का तबादला चीफ पीएंडसी ओएमक्यू, एफएएमडी बनाया गया है. वे चीफ प्रोजेक्ट व कंस्ट्रक्शन को रिपोर्ट करेंगे. उनके अधीन जोड़ा ओएमक्यू के हेड प्रोजेक्ट शशिकांत चौधरी, इलेक्ट्रिकल हेड हिमाद्री शेखर राय काम करेंगे. प्रवीण कुमार श्रीवास्तव को जो अधिकारी रिपोर्ट करेंगे, वे उनको ही रिपोर्ट करते रहेंगे. टाटा स्टील के एमडी टीवी नरेंद्रन के हस्ताक्षर से यह बदलाव किया गया है. इसी तरह वीपी इंजीनियरिंग अक्षय खुल्लर के आदेश से हेड डॉक्यूमेंट मैनेजमेंट सुधीर कुमार द्विवेदी को हेड इंजीनियरिंग ले आउट व डॉक्यूमेंट कंट्रोल बनाया गया है. वे उसी लेवल पर काम करेंगे. (नीचे भी पढ़ें)
वहीं, टाटा स्टील मेरामंडली के कोक प्लांट के हेड बैटरी ऑपरेशन के तौ रपर नवीन फ्रांसिस बेदिया को पदस्थापित किया गया है. वे सीनियर एरिया मैनेजर बैटरी ऑपरेशन के पद पर काम कर रहे थे. वहीं, टाटा स्टील जमशेदपुर में लॉजिस्टिक ऑपरेशन हेड इनबाउंड लॉजिस्टिक नोनगमैथम अमरजीत सिंह को हेड आरएमएचएस ऑपरेशन बनाया गया है.












