जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी शहरी के तत्वावधान में जिला स्तरीय कार्यकारिणी समिति की बैठक जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह की अध्यक्षता में गुरुवार को दोपहर 12 बजे कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय, बिष्टुपुर में आयोजित की गई. बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जिला प्रभारी शशि भूषण राय तथा सम्मानित अतिथि के रूप में पूर्व सांसद राज्यसभा सदस्य डॉ. प्रदीप कुमार बलमुचू, प्रदेश सचिव एवं पंचायत चुनाव प्रबंधन कमेटी के प्रदेश समन्वयक चंदन सिंह शामिल हुए. बैठक की शुरुआत में सभी अतिथियों का अंगवस्त्र प्रदान कर स्वागत एवं सम्मान किया गया. बैठक का संचालन करते हुए कार्यालय प्रभारी सह जिला उपाध्यक्ष (संगठन) संजय सिंह आजाद ने एजेंडे पर प्रकाश डाला तथा कई महत्वपूर्ण संगठनात्मक प्रस्ताव प्रस्तुत किए. (नीचे भी पढे)

उन्होंने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान एवं झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में आगामी 26 नवंबर को रांची में आयोजित होने वाले संविधान रक्षार्थ मार्च को सफल बनाने के लिए पूर्वी सिंहभूम जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित करने का प्रस्ताव रखा. इसके साथ ही उन्होंने एसआईआर प्रक्रिया में सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभाने, किसी भी पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची से वंचित नहीं रहने देने तथा 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके नए मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में जुड़वाने के लिए अभियान चलाने पर जोर दिया. बैठक में वोट बचाओ-देश बचाओ, संविधान की रक्षा एवं देश की ज्वलंत समस्याओं को लेकर प्रखंड, मंडल, पंचायत एवं ग्राम स्तर पर जनचौपाल आयोजित करने का प्रस्ताव भी रखा गया, ताकि कांग्रेस पार्टी की विचारधारा एवं जनहित के मुद्दों को आम जनता तक पहुंचाया जा सके. जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा निर्देशित सभी कार्यक्रमों को धरातल पर उतारना जिला कमेटी के प्रत्येक पदाधिकारी की जिम्मेदारी है.(नीचे भी पढे)

सभी पदाधिकारी पूरी निष्ठा एवं सक्रियता के साथ संगठन को मजबूत करने तथा जनहित के मुद्दों पर जनता के बीच पहुंचने का कार्य करें. पूर्व सांसद डॉ. प्रदीप कुमार बलमुचू ने कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ता ग्राम स्तर पर जनचौपाल लगाकर वोट बचाओ अभियान को जन-जन तक पहुंचाएं. राहुल गांधी द्वारा लोकतंत्र एवं मताधिकार की रक्षा के लिए किए जा रहे प्रयासों तथा इंडिया गठबंधन की भूमिका को जनता के समक्ष मजबूती से रखें. उन्होंने कहा कि पेसा कानून की बारीकियों एवं उसके अधिकारों की जानकारी भी आम जनता तक पहुंचाना संगठन के पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है. जिला प्रभारी शशि भूषण राय ने कहा कि 26 नवंबर को रांची में आयोजित संविधान रक्षार्थ मार्च में जिले के सभी पदाधिकारियों की भागीदारी अनिवार्य है. जिला कमेटी, प्रखंड कमेटी, मंडल कमेटी तथा सभी मंच एवं मोर्चा के पदाधिकारी इस कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें. (नीचे भी पढे)
इसके साथ ही प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं एवं पदाधिकारियों से भी कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया गया. बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने प्रदेश नेतृत्व द्वारा निर्धारित कार्यक्रमों को सफल बनाने तथा संविधान, लोकतंत्र एवं मताधिकार की रक्षा के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया. बैठक में विचार व्यक्त करते हुए उपाध्यक्ष राजकिशोर यादव, वरिष्ठ नेता खगेनचन्द्र महतो, आशुतोष सिंह, अरूण सिंह, जसवंत सिंह जस्सी, महामंत्री राजेश चौधरी, अतुल गुप्ता मकसूद आलम, ज्योति मिश्र, सुनील प्रसाद, अमित श्रीवास्तव, उदय कुमार सिंह, राजकिशोर प्रसाद, बबलू नौशाद, किशनलाल महतो, गुरदीप सिंह काके, सुखदेव सिंह मल्ली, राकेश साहू, सचिव अजय शर्मा, शिल्पी चक्रवर्ती, रंजीत सिंह, रंजीत झा, लव कुमार निराला, ईशान पात्रा, गीता सिंह, सुशीला पाण्डेय, देवेन्द्र कुमार, पंकज कुमार, सुल्तान अहमद तनवीर खान फिरोज खान शिवनंदन सिंह सीबू सूरज मुंडा संदीप मिश्रा नमिता सिंह, प्रखण्ड अध्यक्ष आशीष ठाकुर, विजय पांडे, शमशेर खान मुसाबनी डॉ मनोज महतो, शिशु लाल महतो, सुशील कुमार तिवारी, रणजीत सिंह कल्लू, विक्की सिंह, सेवादल चेयरमैन राजा सिंह राजपूत, महिला अध्यक्ष नलिनी सिन्हा, आदिवासी कांग्रेस चेयरमैन हेमेंद्र हांसदा, अजा चेयरमैन लखिंदर करुआ, ओबीसी चेयरमैन जिला प्रताप यादव, नगर सुरेंद्र शर्मा, आरटीआई चेयरमैन कमलेश कुमार सोशल मीडिया चेयरमैन राजकुमार वर्मा. मंडल अध्यक्ष मुन्ना मिश्रा रूबी ठाकुर प्रितपाल सिंह संतोष कुमार सिंह जुगसलाई नगर अध्यक्ष, मनोज उपाध्याय, लक्की शर्मा, सहित कांग्रेसजन शामिल हुए। धन्यवाद ज्ञापन उपाध्यक्ष अंसार खान ने दिया.













