बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड के मानुषमुरिया में गुरुवार को झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी योजना अबुआ आवास योजना के तहत निर्मित पांच आबुआ आवासों में लाभुको का विधिवत् गृह प्रवेश कराया गया. मुखिया राम मुर्मू ने आवासों का फीता काट कर लाभुकों का गृह प्रवेश कराया. मौके पर लाभुक जयश्री भगत, कुसुम बारिक, वीना रानी पात्र, गौरी, भारती बारिक समेत अन्य उपस्थित थे. (नीचे भी पढ़ें)
मौके पर मुखिया राम मुर्मू ने कहा कि हेमंत सरकार ने क्षेत्र के गरीब और जरूरतमंद परिवारों को अबुआ आवास योजना का लाभ देकर लाभान्वित किया है. उन्होंने कहा कि राज्य में सरकार ने विकास को गति देने का काम किया है और लोगों को उनका हक मिल रहा है. पंसस शुभ्रा महापात्र, उप मुखिया भवानी रानी भोल, पंचायत सचिव सूर्याकांत महतो, शिव कुमार भोल, संतोष साहा, देबू साहा, पापुन बेरा, विश्वजीत राणा, गंगा रानी दे, सुपर्णा दास समेत अन्य उपस्थित थे.












