जमशेदपुर : जमशेदपुर में चक्रवात तूफान अकवन और भारी बारिश की चेतावनी के बाद जिला प्रशासन ने जमशेदपुर के सारे प्राइवेट, सरकारी, गैर सरकारी, अल्पसंख्यक, सहायता प्राप्त समेत तमाम तरह के स्कूलों के कक्षा 5 तक की कक्षाओं में पठन पाठन का कार्य को स्थगित कर दिया है. सभी कोटि के सरकारी और गैर सरकारी सहायता प्राप्त अल्पसंख्यक सहित और निजी विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक, शिक्षिका विद्यालय में उपस्थित होकर गैर शैक्षणिक कार्यों का संपादन करेंगे. (नीचे भी पढ़े)
साथ ही पूर्वई सिंहभूम जिला (जमशेदपुर) में संचालित सभी कोटि के सरकारी और गैर सरकारी सहायता प्राप्त अल्पसंख्यक सहित इ विद्यावाहिनी में उपस्थिति दर्ज कराने को कहा गया है. जिला शिक्षा अधीक्षक और जिला शिक्षा पदाधिकारी के हस्ताक्षर से यह आदेश जारी किया गया है.












