जमशेदपुर : नयी दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में इंटक के होने वाले अधिवेशन में हिस्सा लेने और व्यवस्था को देखने के लिए इंटक के प्रदेश अध्यक्ष और मजदूर नेता राकेश्वर पांडेय, यूथ इंटक के राष्ट्रीय सचिव सह टाटा वर्कर्स यूनियन के सहायक सचिव नितेश राज पहुंचे. वे लोग दिल्ली में कैंप करेंगे. वहां 1 से 3 दिसंबर तक होने वाले अधिवेशन के दौरान वे लोग वहां व्यवस्था को देखेंगे. उनके साथ इंटक नेता बिजय खां और संजीव श्रीवास्तव ने भी वहां उपस्थिति दर्ज करा चुके है. (नीचे भी पढ़े)
इंटक के अधिवेशन में शामिल होने के लिए टाटा वर्कर्स यूनियन के करीब 91 लोग रवाना हो गये है. टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु खुद 30 नवंबर को रवाना होंगे. इसके अलावा अन्य पदाधिकारी भी वहां जा रहे है.











