जमशेदपुर : जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र के हरिहर भवन के पास एसके ड्रग हाउस में रविवार को दिनदहाड़े चोरी की घटना सामने आई है. जानकारी के अनुसार, दोपहर के समय दुकान के मालिक और अन्य कर्मचारी खाना खाने के लिए घर गए हुए थे. उस दौरान दुकान में एक महिला कर्मचारी मौजूद थी, जो कुछ देर के लिए अंदर चली गई. इसी बीच एक युवक दुकान में पहुंचा और मौका पाकर गल्ले में रखे करीब पांच से छह हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गया. (नीचे देखे पूरी खबर)

चोरी की पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. शाम को जब दुकान के मालिक और कर्मचारी वापस लौटे, तो गल्ले से पैसे गायब मिले. इसके बाद सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर चोरी की जानकारी सामने आई, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. इस घटना के बाद अब यही समझ आ रहा है कि चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि अब कुछ ही मिनटों में हमारी मेहनत की कमाई और कीमती सामान गायब हो सकता है.














