
जमशेदपुर : टाटा स्टील में सारे कर्मचारियों का एंटी बॉडी टेस्ट कराया जायेगा. कोरोना को देखते हुए टाटा स्टील की ओर से सारे अधिकारियों और कर्मचारियों का यह एंटी बॉडी टेस्ट कराने का फैसला लिया है. शुक्रवार को टाटा स्टील के सेफ्टी एपेक्स कमेटी की बैठक में इसकी जानकारी दी गयी. इस मीटिंग के दौरान टाटा स्टील के एमडी टीवी नरेंद्रन खुद ऑनलाइन जुड़े थे तो सारे लोग ऑनलाइन ही इसमें मीटिंग की, जिसमें दुर्घटनाओं को रोकने को लेकर एमडी ने अपनी सख्ती दिखायी. इसके अलावा यूनियन को भी इस मामले में सहयोगी बनने की अपील की गयी. इस दौरान यूनियन के अध्यक्ष आर रवि प्रसाद, महामंत्री सतीश सिंह और डिप्टी प्रेसिडेंट अरविंद पांडेय समेत अन्य लोगों ने हिस्सा लिया. इस दौरान बताया गया कि चालू वित्तीय वर्ष में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के माध्यम से सेफ्टी के लिए अधिकारियों का पदस्थापन कर दिया जायेगा, जो विभागों में किसी तरह की दुर्घटना के लिए जिम्मेदार होंगे. इस दौरान प्रोसेस सेफ्टी मैनेजमेंट (पीएसएम) के तहत सारे विभागों का ऑनलाइन मोनिटरिंग करने की भी योजना बनायी गयी. इमरजेंसी के लिए हर विभागों में इआरटी टीम का गठन करने का फैसला लिया गया. इस दौरान सेफ्टी के वीपी संजीव पॉल ने ओपनिंग रिमार्ग दिया जबकि वीके निराला, चीफ सेफ्टी ने अब तक के हेल्थ, सेफ्टी रिस्क पर विस्तार से जानकारी दी. इस दौरान सारे विभागों के चेयरमैन ने अपना प्रेजेंटेशन दिया. इस दौरान चीफ प्रोसेस सेफ्टी राजेश कुमार और प्लांट मेडिकल ऑफिसर डॉ ए मल्लिक ने अपने परफार्मेंस की जानकारी सबको दी.






