
जमशेदपुर : टाटा वर्कर्स यूनियन के सत्ता पक्ष के पदाधिकारियों की बैठक इंजीनियरिंग सर्विसेज, इक्विपमेंट मेंटिनेस सर्विसेज (इएमएस) समेत अन्य विभाग के कमेटी मेंबरों के साथ हुई. इस दौरान तमाम कमेटी मेंबर को टीम द्वारा अभी तक की गई तैयारियों का जानकारी दिया गया. सभी कमेटी मेंबरों ने टीम द्वारा किये जा रहे कमिटी मेंबर से रायशुमारी की तारीफ की गयी और कहा जहां एक बार विपक्षी टीम अध्यक्ष प्रत्याशी तक का घोषणा कर एकतरफा फैसला ले रहा है, वहीं कमेटी मेंबरों द्वारा टीम तमाम कमेटी मेंबरों से विचार लेकर उसके बाद फैसला ले रही है यह बहुत सराहनीय है. मीटिंग के दौरान डिप्टी प्रेसिडेंट अरविंद पांडेय, उपाध्यक्ष भगवान सिंह, शत्रुघ्न राय, सहायक सचिव धर्मेंद्र उपाध्याय, नितेश राज, कोषाध्यक्ष प्रभात लाल एवं पूर्व डिप्टी प्रेसिडेंट शैलेश कुमार सिंह, कमेटी मेंबर मनोज कुमार, हीरा प्रसाद, बिनोद राम, संजीव पांडा, पीके दास, पल्लव शर्मा, विनोद पांडेय, शैलेंद्र कुमार, विनोद ठाकुर, श्रीनिवास राव समेत अन्य लोग मौजूद थे.












