• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Tuesday, August 25, 2026
28 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home कारपोरेट व यूनियन

tata-steel-young-astronomer-talent-search-टाटा स्टील यंग एस्ट्रोनॉमर टैलेंट सर्च ‘याट्स-2020’ का 14वां संस्करण आयोजित, ओड़िशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने टाटा स्टील की पहल को विकासोन्मुख बताया, एमडी ने कहा-

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : यंग एस्ट्रोनॉमर टैलेंट सर्च (याट्स-2020)के 14वें संस्करण के तहत डिजिटल मंच पर रविवार को आयोजित एक दिवसीय कार्यक्रम में ओडिशा के स्कूलों के 1000 से अधिक विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया. कोरोना महामारी को देखते हुए यह कार्यक्रम डिजिटल मंच पर आयोजित किया था. खगोल विज्ञान के आश्चर्यों के प्रति युवा मस्तिष्क को आकर्षित करने की पहल ‘टाटा स्टील यंग एस्ट्रोनॉमर टैलेंट सर्च’ ने इस वर्ष 14 साल पूरे कर लिए हैं. ओड़िशा सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग के तत्वावधान में पठानी सामंत प्लेनेटेरियम के सहयोग से टाटा स्टील राज्य के स्कूली बच्चों के लिए 2007 से याट्स का संचालन कर रही है. इस पहल का उद्देश्य स्कूली बच्चों की प्रतिभाओं को चिन्हित कर उन्हें प्रोत्साहित करना है. यह उन्हें खगोल व अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में अपने ज्ञान को परखने और व्यक्त करने तथा ओड़िशा के लीजेंड्री खगोल विज्ञानी पठानी सामंत के महान योगदान को लोकप्रिय बनाने के लिए एक मंच प्रदान करता है. ओड़िशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक, राज्य के विज्ञान व प्रोद्योगिकी, सार्वजनिक उद्यम, सामाजिक सुरक्षा व दिव्यांग सशक्तीकरण मंत्री अशोक चंद्र पांडा, विज्ञान व प्रोद्योगिकी विभाग, ओड़िशा के प्रधान सचिव संतोष कुमार षाडंगी, पठानी सामंत प्लेनेटेरियम के डायरेक्टर लक्ष्मीधर दास, टाटा स्टील के सीईओ व एमडी टीवी नरेंद्रन और टाटा स्टील कॉर्पोरेट सर्विसेज के वाईस प्रेसिडेंट चाणक्य चौधरी समापन समारोह के सम्मानित अतिथि थे. ओड़िशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने अपने संदेश में कहा कि अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र मंर बड़ी संख्या में विद्यार्थियों को आकर्षित कर ‘याट्स’ ओड़िशा के महान सुपुत्र पठानी सामंत के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि साबित हुआ है, जिन्हें खगोल विज्ञान को लेकर एक जुनून था. मुझे आशा है कि ‘याट्स’ ओड़िशा में राज्य के स्थायी विकास में योगदान देने वाले विद्वानों का एक समुदाय निर्मित करने के साथ-साथ अंतरिक्ष विज्ञान में विद्यार्थियों की प्रतिभाओं को चिन्हित, पोषित और विकसित करने के लिए एक मंच के रूप में अपनी भूमिका निभाना जारी रखेगा. टाटा स्टील के सीईओ और एमडी टीवी नरेंद्रन ने कहा कि टाटा स्टील का ओड़िशा राज्य के साथ एक लंबा और शानदार जुड़ाव है. राज्य में उद्योग स्थापित करने के अलावा, कंपनी कई सांस्कृतिक और सामुदायिक पहलों से जुड़ी रही है. उनमें से एक 2007 में लांच किया गया यंग एस्ट्रोनॉमर टैलेंट सर्च (याट्स) कार्यक्रम है और यह राज्य में महत्वकांक्षी युवा प्रतिभाओं के लिए सबसे उद्यमी पहल है. टाटा स्टील कॉर्पोरेट सर्विसेज के वाईस प्रेसिडेंट चाणक्य चौधरी ने कहा कि आने वाले वर्षों में हम ओड़िशा में स्टूडेंट कम्युनिटी के बीच एस्ट्रोनॉमी और स्पेटस साइंस को बढ़ावा देने के लिए एक अधिक संलग्न ‘याट्स कम्युनिटी’ के निर्माण की उम्मीद करते हैं. ओड़िशा सरकार और पठानी सामंत इंस्टीट्यूट को धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने ‘याट्स’ प्रोग्राम को सभी सहायता प्रदान की, जो कि पिछले वर्षों के दौरान और मजबूत हुआ है. हम इस कार्यक्रम को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर तक ले जाने के लिए प्रतिबद्ध . ओड़िशा के प्रसिद्ध खगोलविद पठानी सामंत की 185 वीं जयंती के अवसर पर स्कूल के विद्यार्थियों के लिए खगोल विज्ञान और अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में विशेषज्ञों के साथ ज्ञान साझा करने वाली कार्यशालाएं और इंटरैक्टिव सत्र आयोजित किए गए. सत्र में डॉ सुभेंदु पटनायक, डिपुटी-डायरेक्टर (टेक्नीकल), पठानी सामंत प्लेनेटेरियम द्वारा पठानी सामंत के उपकरणों पर एक कार्यशाला, वीर सुरेंद्र साई यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी (वीएसएसयूटी), बुरला के एस्ट्रोनॉमी क्लब के सदस्यों के साथ ‘भविष्य का निर्माण-21वीं सदी के रॉकेट इंजीनियर’ पर एक इंटरैक्टिव सत्र और अतिथि वक्ता ध्रुव स्पेस प्राइवेट लिमिटेड, हैदराबाद के मिशन विशेषज्ञ विशाल लता बालाकुमार के साथ एक इंटरैक्टिव सत्र शामिल थे. इसके अलावा, प्रतिभागियों के लिए खगोल विज्ञान पर एक शो भी आयोजित किया गया था. ‘याट्स’ ओड़िशा राज्य के हाई स्कूल विद्यार्थियों के लिए एक अनूठी पहल है, जो अपनी शुरुआत से ही लोकप्रियता के पथ पर निरंतर आगे बढ़ रही है और पिछले साल राज्य के 30 जिलों के 300 स्कूलों के लगभग 62,000 विद्यार्थियों ने इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया था.

[metaslider id=15963 cssclass=””]
Team Sharp Bharat B

Team Sharp Bharat B

Related Posts

Tata motors union medical support committee : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन की मेडिकल सपोर्ट स्कीम कमेटी की बैठक में 47 आवेदनों पर चर्चा, 34 आवेदनों को मंजूरी
कारपोरेट व यूनियन

Tata motors union medical support committee : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन की मेडिकल सपोर्ट स्कीम कमेटी की बैठक में 47 आवेदनों पर चर्चा, 34 आवेदनों को मंजूरी

August 6, 2026
nuvoco vistas company takeover : नुवोको विस्टास सीमेंट ने सूरत के लिमला सीमेंट प्लांट का शुभारंभ कर बढ़ाया कारोबार, वदराज सीमेंट का हुआ है अधिग्रहण
कारपोरेट व यूनियन

nuvoco vistas company takeover : नुवोको विस्टास सीमेंट ने सूरत के लिमला सीमेंट प्लांट का शुभारंभ कर बढ़ाया कारोबार, वदराज सीमेंट का हुआ है अधिग्रहण

July 11, 2026
Tata power agm : टाटा पावर एजीएम में घोषणा, ओडिशा में लगेगा नया सोलर प्लांट, डिविडेंड की हुई घोषणा
कारपोरेट व यूनियन

Tata power agm : टाटा पावर एजीएम में घोषणा, ओडिशा में लगेगा नया सोलर प्लांट, डिविडेंड की हुई घोषणा

July 7, 2026
Next Post
jamshedpur-raid-टेल्को में अनाज की कालाबाजारी को लेकर बड़ी कार्रवाई, 54 क्विंटल अनाज बरामद, कार्रवाई की तैयारी

jamshedpur-raid-टेल्को में अनाज की कालाबाजारी को लेकर बड़ी कार्रवाई, 54 क्विंटल अनाज बरामद, कार्रवाई की तैयारी

jamshedpur-rural- घाटशिला बीडीओ और सीओ ने धान अधिप्राप्ति केन्द्र का किया उदघाटन, किसानों को लैंपस में धान बेचने के लिए किया जागरूक

jamshedpur-rural- 60 किसानों ने फूल की खेती का किया भ्रमण, पॉली हाउस खेती करने के लिए किसानों को किया प्रेरित

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur rural police action : बहरागोड़ा में पुलिस की कार्रवाई, बालू लदा हाइवा जब्त

Jamshedpur bhagwat katha : बिरसानगर : श्रीमद् भागवत कथा में कृष्ण-रुक्मिणी विवाह के प्रसंग पर झूमे श्रद्धालु, भक्तिमय हुआ वातावरण

Jamshedpur har har mahadev seva sangh : सावन की अंतिम सोमवारी पर भजन संध्या में गूंजा हर-हर महादेव, मनोज तिवारी के भजनों पर झूमे श्रद्धालु, देखिए – video

West singhbhum accident : जगन्नाथपुर में अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, एक युवक की मौत, दो गंभीर

Jamshedpur murder – सीतारामडेरा में अपराधी की हत्या, कुछ दिन पहले ही जेल से छूट कर आया था बाहर

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur rural police action : बहरागोड़ा में पुलिस की कार्रवाई, बालू लदा हाइवा जब्त

Jamshedpur bhagwat katha : बिरसानगर : श्रीमद् भागवत कथा में कृष्ण-रुक्मिणी विवाह के प्रसंग पर झूमे श्रद्धालु, भक्तिमय हुआ वातावरण

Jamshedpur har har mahadev seva sangh : सावन की अंतिम सोमवारी पर भजन संध्या में गूंजा हर-हर महादेव, मनोज तिवारी के भजनों पर झूमे श्रद्धालु, देखिए – video

West singhbhum accident : जगन्नाथपुर में अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, एक युवक की मौत, दो गंभीर

Jamshedpur murder – सीतारामडेरा में अपराधी की हत्या, कुछ दिन पहले ही जेल से छूट कर आया था बाहर

Jamshedpur snatching : सोनारी मंदिर में महिला से चेन छिनतई, भीड़ में बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News