
जमशेदपुर : टाटा वर्कर्स यूनियन के सहयोग से संचालित मजदूर पेपर्स लिमिटेड का वार्षिक आमसभा (एजीएम) मंगलवार की सुबह बिष्टुपुर स्थित माइकल जान सभागार मे सम्पन्न हुई. बैठक में बारी मेंशन बोर्ड के डायरेक्टर टाटा वर्कर्स यूनियन अध्यक्ष आर रवि प्रसाद, डायरेक्टर इंचार्ज नित्यानंद सिंह, बीके डिंडा, आरएन मिश्रा, सुनील सिंह उपस्थित थे. बैठक में वित्तीय वर्ष 2019-2020 का आय-व्यय का ब्योरा पेश किया गया. वार्षिक आमसभा में डायरेक्टर आर रवि प्रसाद ने जानकारी दी की टीम के प्रयास से मजदूर पेपर्स लिमिटेड के आय में बढ़ोतरी के बारे मे जानकारी दी. झारखंड हाईकोर्ट के आदेश के बाद बारी मेंशन के आय मे बढ़ोत्तरी की गई है.

प्रति शेयर आय 1.75 की तुलना मे पिछले वित्तीय वर्ष मे 89 .92 रुपये हो गई है. बोर्ड इस प्रयास में है कि अपने पूंजी से ही बारी मेंशन के नया भवन बनाया जाये. इस बार शेयरधारकों को टोकन राशि के रुप में 700 रुपये की राशि दी गई. बारी मेंशन बोर्ड द्वारा किए जा रहे प्रयासों की टाटा वर्कर्स यूनियन नेता भास्कर राव ने काफी सराहना की. वार्षिक आमसभा में सभी ने वर्तमान टीम के डायरेक्टरो के कार्यों की सराहना की. इनके प्रयास से ही मजदूर पेपर्स लिमिटेड के आय संतोषजनक वृद्धि हुई है. बैठक में आरके सिंह और सुनील सिंह को फिर डायरेक्टर री-एप्वाइंट किया गया. बैठक में चार्टेड एकाउंटेंट बीके गुप्ता, बैंकर समेत काफी संख्या में शेयरधारक उपस्थित थे. कोविड-19 के कारण इस बार एजीएम विलंब से हुई.



